Saturday , March 28 2026 4:46 AM
Home / News / हमास आतंकियों को सुरंगों से निकालने के लिए इजरायली फौज ने लगाया तगड़ा दिमाग, ‘मांद’ में यूं भरेंगे पानी

हमास आतंकियों को सुरंगों से निकालने के लिए इजरायली फौज ने लगाया तगड़ा दिमाग, ‘मांद’ में यूं भरेंगे पानी


इजरायल की सेना ने गाजा पट्टी में फैले सुरंगों को जाल से पार पाने के लिए एक नया तरीका अपनाने का फैसला लिया है। इजरायली फौज पंप सेट के जरिए इन सुरंगों को पानी से भरने की तैयारी कर रही है। इजरायली सेना की हमास की सुरंगों को भूमध्य सागर से पंप किए गए पानी से भरने की योजना तैयार की है। इजरायल ने बड़े पंपों की एक प्रणाली तैयार की है, जिसका उपयोग गाजा पट्टी के नीचे हमास के सुरंगों के विशाल नेटवर्क को समुद्री पानी से भरने के लिए किया जाएगा। जिससे हमास के लड़ाके सुरंगों के बाहर आने के लिए मजबूर हो जाएं।
वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से मिली जानकारी के आधार पर दी गई अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इजरायल डिफेंस फोर्स ने पिछले महीने गाजा शहर में अलशती शरणार्थी शिविर के पास पांच बड़े पंपिग सेट लगाए, जो हर घंटे हजारों क्यूबिक मीटर पानी पंप करके सुरंग नेटवर्क में बाढ़ लाने में सक्षम हैं। अधिकारियों का कहना है कि इजरायल ने पिछले महीने इस योजना के बारे में अमेरिका को बताया था लेकिन अभी तक यह तय नहीं किया है कि इसे लागू किया जाए या नहीं। इस रणनीति से इजरायल सुरंगों को नष्ट करते हुए हमास लड़ाकों से उनका भूमिगत आश्रय छीन सकता है लेकिन गाजा की जल आपूर्ति को भी ये खतरे में डाल सकती है।