
इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी को संक्रमण संबंधी पुरानी समस्याओं के चलते बुधवार को एक अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया। हालांकि वह होश में हैं और बात कर पा रहे हैं। इटली के विदेश मंत्री ने यह जानकारी दी।
विदेश मंत्री और बर्लुस्कोनी की फोर्जा इटैलिया पार्टी के नेता एंतोनियो तजानी ने बताया कि तीन बार इटली के प्रधानमंत्री रहे बर्लुस्कोनी (86) को मिलान के सैन राफेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका नियमित तौर पर इलाज किया जाता है।
तजानी ने ब्रसेल्स से बात करते हुए कहा कि बर्लुस्कोनी को पुराने संक्रमण के कारण पैदा हुई समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बर्लुस्कोनी हालिया वर्षों में स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करते रहे हैं। 2020 में वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website