
शिवम दुबे की पत्नी अंजुम खान ने बीजेपी नेता नाजिया इलाही खान के खिलाफ इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की। भारतीय ऑलराउंडर की पत्नी ने अंजुम ने कहा कि नाजिया ने मुस्लिमों के खिलाफ अपमानजनक बातें कही हैं। इस पोस्ट पर बीजेपी की नेता ने भी पलटवार किया।
भारतीय टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे की पत्नी अंजुम खान के एक सोशल मीडिया पोस्ट से हलचल मच गई। अंजुम ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भाजपा नेता नाजिया इलाही खान की गिरफ्तारी की मांग करते हुए एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने मुसलमानों से नाजिया के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की। नाजिया इलाही खान भाजपा की अल्पसंख्यक मोर्चा की सदस्य हैं।
अंजुम ने अपनी स्टोरी में क्या लिखा? – नाजिया इलाही खान मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों और उनके खिलाफ भेदभावपूर्ण धार्मिक प्रथाओं के खिलाफ लड़ने का दावा करती हैं। अंजुम का इल्जाम है कि इलाही ने प्रोफेट मोहम्मद के बारे में गलत बयानबाजी की है उनके खिलाफ मुहिम छेड़ दी। अंजुम खान ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘नबी की शान में गुस्ताखी होने पर आपको गुस्सा नहीं आता तो आपका ईमान मर चुका है और अगर आपके ईमान जिंदा है तो रीपोर्ट करके मेरे साथ लिखिए #ArrestNaziaElahiKhan
उन्होंने आगे लिखा- सभी साथियों से गुजारिश है अब इस नाजिया खान की खबर लेने का वक्त आ गया है। मुसलमानों के खिलाफ बोलते बोलते अब ये हमारे आका के बारे में भी बेहूदा बाते कर रही है।
अंजुम खान इंस्टाग्राम स्टोरी – कई ऑनलाइन यूजर्स ने उनके इस पोस्ट को नाजिया इलाही खान के खिलाफ हिंसा के लिए उकसाने वाला बताया और उनकी बातों की निंदा की। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल होने के कुछ ही घंटों के भीतर अंजुम ने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया।
Home / Uncategorized / खबर लेने का वक्त आ गया है… शिवम दुबे की पत्नी ने किया बीजेपी नेता के खिलाफ पोस्ट, मच गया बवाल
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website