
‘जुमांजी’ और ‘टॉप गन: मैवेरिक’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हॉलीवुड के वेटरन एक्टर जेम्स हैंडी की बेरहमी से उनके घर पर ही हत्या कर दी गई। बताया गया है कि 81 साल के एक्टर की गर्लफ्रेंड के बेटे ने ही उनकी हत्या कर दी।
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि लॉस एंजिल्स पुलिस डिपार्टमेंट के मुताबिक, एक्टर की कैलिफोर्निया के टारज़ाना स्थित उनके घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई। ये घटना बुधवार को हुई है, जिसके बाद पुलिस को 911 पर एक चौंकाने वाली कॉल आई।
पुलिस को फोन कर कहा- मैंने उस पापी इंसान को मार डाला – पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कॉल करने वाले ने कथित तौर पर डिस्पैचर से कहा, ‘मैं मर्द का बच्चा हूं, मैंने उस पापी इंसान को मार डाला।’ पुलिस के मुताबिक, जब ऑफिसर मौके पर पहुंचे तो उन्होंने हैंडी को उनकी प्रॉपर्टी के सामने वाले कैंपसमें बेहोश पाया। एक्टर के सीने पर चाकू के कई घाव थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
44 साल के माइकल ग्लेडहिल ने की हत्या – खबरों की मानें तो हैंडी की हत्या कथित तौर पर 44 साल के माइकल ग्लेडहिल नामक शख्स ने की। उसने इस मर्डर को अंजाम देने के बाद खुद पुलिस से कॉन्टैक्ट किया और हमले की जिम्मेदारी ली। जांच में पता लगा कि ग्लेडहिल कोई नहीं बल्कि हैंडी की गर्लफ्रेंड का ही बेटा है। वहां पास के सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स उनके घर के आसपास बेफिक्र होकर घूमता दिखा। बताया जा रहा है कि हत्या के समय वो अपनी मां के ही घर पर था।
हत्या के पीछे मकसद का खुलासा नहीं – पुलिस ने ग्लेडहिल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस हत्या के पीछे मकसद का खुलासा नहीं किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, नकी जमानत राशि 20 लाख डॉलर तय की गई है। हालांकि, इस केस की जांट अभी जारी है।
हैंडी ने करीब 150 फिल्में की हैं – हैंडी की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने करीब 150 फिल्मों में काम किया है। उन्होंने फिल्मों के अलावा कुछ टीवी शोज़ भी किए जिसमें ‘द एक्स-फाइल्स’, ‘एनवाईपीडी ब्लू’, ‘सीनफेल्ड’ जैसे हिट टीवी शो हैं।
Home / Entertainment / ‘जुमांजी’ के 81 साल के एक्टर जेम्स हैंडी की बेरहमी से हत्या, गर्लफ्रेंड के बेटे ने दिया घटना का अंजाम
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website