
पॉप सिंगर जस्टिन बीबर की एक्स गर्लफ्रैंड और ऑस्ट्रेलियाई मॉडल सहारा रे का 34 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह अपनी खूबसूरती, स्विमवियर डिजाइनिंग, मॉडलिंग और फैशन ब्रांड के अलावा जस्टिन बीबर के साथ कथित रिश्ते को लेकर भी चर्चा में रही थीं। सहारा की जिंदगी में जहां करियर की कई उपलब्धियां रहीं, वहीं उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ा। उनके निधन की खबर ने उनके चाहने वालों को दुखी कर दिया है। वह कुछ महीने पहले ही एक बेटी की मां बनी थीं।
‘TMZ’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सहारा रे का निधन 18 अक्टूबर 2026 को हुआ। उनके परिवार ने बताया कि उन्होंने अस्पताल में अपने परिजनों के बीच आखिरी सांस ली। फिलहाल, उनकी मौत की वजह सामने नहीं आई है। सहारा ने मॉडलिंग के साथ अपना स्विमवियर ब्रांड ‘सहारा रे स्विम’ भी शुरू किया था। साल 2024 में उन्होंने ‘गिलेन-बैरे’ सिंड्रोम से जूझने के अपने अनुभव साझा किए थे। इस बीमारी के कारण उन्हें गंभीर शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
आखिरी बार कब सार्वजनिक रूप से नजर आई थीं सहारा रे? – सहारा रे की आखिरी पब्लिक अपीयरेंस नवंबर 2023 में लॉस एंजिल्स में आयोजित एक फैशन शो में दर्ज की गई थी। वह ‘एश्टन माइकल RTW 10-ईयर एनिवर्सरी शो’ में शामिल हुई थीं, जिसका नाम ‘पंक त्सुगी’ था। इस दौरान वह अपने करेंट बॉयफ्रेंड और संगीतकार मॉड सन के साथ नजर आई थीं। इवेंट की तस्वीरों में उनके साथ संगीतकार SIIICKBRAIN भी दिखाई दिए थे। इस फैशन इवेंट के लिए सहारा ने हल्के गुलाबी रंग की पारदर्शी ड्रेस पहनी थी और अपने बालों को ऊंची पोनीटेल में बांधा हुआ था। उनकी तस्वीरें उस समय चर्चा में रही थीं। हालांकि, इसके बाद भी जून 2024 में उन्हें कैलिफोर्निया के मालिबू में मॉड सन के साथ देखा गया था, जहां वह सड़क किनारे उनके लिए परफॉर्म करते नजर आए थे।
मॉड सन के साथ जुड़ा था नाम – सहारा रे का नाम संगीतकार मॉड सन के साथ जुड़ा था। दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया, हालांकि उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में सार्वजनिक रूप से ज्यादा जानकारी साझा नहीं की थी। मॉड सन का असली नाम डेरेक रयान स्मिथ है। इससे पहले सहारा का नाम पॉप सिंगर जस्टिन बीबर के साथ भी जुड़ चुका था। साल 2016 में हवाई की यात्रा के दौरान दोनों की तस्वीरें सामने आई थीं, जिसके बाद सहारा को काफी पहचान मिली। उनका नाम ऑस्ट्रेलियाई गायक कोडी सिम्पसन के साथ भी जोड़ा गया था।
बेटी के लिए लिखा थी आखिरी पोस्ट – सहारा रे ने अपने जीवन के आखिरी महीनों में मां बनने का अनुभव भी किया। निधन से कुछ महीने पहले उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था। सोशल मीडिया पर उनकी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में भी बेटी के लिए उनका प्यार दिखाई दिया था। उन्होंने अपनी बेटी के बारे में लिखा था, ‘माई होल हार्ट, बेबी स्नो।’ उनकी इस पोस्ट के बाद अब उनके चाहने वाले इसे याद कर रहे हैं। सहारा की निजी जिंदगी के इस पहलू ने उनके निधन की खबर को और भी भावुक बना दिया है।
Home / Entertainment / जस्टिन बीबर की Ex सहारा का 34 की उम्र में निधन, गुइलेन-बैरे सिंड्रोम से थीं पीड़ित, कुछ महीने पहले बनी थीं मां
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website