Sunday , March 8 2026 8:54 AM
Home / Uncategorized / PAK में भी लॉरेंस बिश्नोई के नाम का खौफ, पाकिस्तानी गैंगस्टर का खुलासा, दुबई में सता रहा इस बात का डर

PAK में भी लॉरेंस बिश्नोई के नाम का खौफ, पाकिस्तानी गैंगस्टर का खुलासा, दुबई में सता रहा इस बात का डर

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नेटवर्क कितना बड़ा है, इस बात का अंदाजा पाकिस्तानी गैंगस्टर के एक बयान से लगाया जा सकता है। पाकिस्तानी गैंगस्टर ने कहा है कि उनके देश में भी कई लोग लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करते हैं।
लॉरेंस बिश्नोई के नाम की खलबली पाकिस्तान में भी है। यह खुद ISI सपोर्टिव टेररिस्ट पाकिस्तानी शहजाद भट्टी कह रहा है। शहजाद भट्टी को डर सता रहा है कि पहलगाम हमले के बाद से लॉरेंस बिश्नोई पाकिस्तान में कुछ बड़ा करने की फिराक में है। शहजाद भट्टी का यहां तक दावा है कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के लोग दुबई से लेकर जर्मनी में तो हैं ही, उसके लोग पाकिस्तान में भी हैं जो उसके परिवार की टारगेट किलिंग कर सकते हैं। यह वही शहजाद भट्टी है, जिसने सोशल मीडिया के जरिए भारत में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ युवाओं को मोटा पैसा और हथियार देकर रिक्रूट किया है।
इसके तीन आतंकियों को स्पेशल सेल ने मध्य प्रदेश के दतिया निवासी विकास प्रजापति, पंजाब के फिरोजपुर निवासी हरगुनप्रीत सिंह और यूपी के जिला बिजनौर स्थित गांव मच्छमार निवासी आसिफ को गिरफ्तार किया है। इन तीनों के पाकिस्तानी हैंडलर्स के साथ आपत्तिजनक चैट और हमले के टारगेट रेकी विडियो मिले हैं।
खुद डरा हुआ है शहजाद भट्टी – सूत्रों की मानें तो शहजाद जिस तरह विडियो रिलीज करके लॉरेंस और उसके परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहा है, असल में शहजाद भट्टी खुद भी डरा हुआ है। उसे डर है कि लॉरेंस के लोग उसे दुबई में जान से न मार दें। जिसकी वजह से शहजाद भट्टी इन दिनों दुबई में रहते हुए भी वहां होने का दावा नहीं कर रहा। सूत्रों के मुताबिक वह पाकिस्तान भी नहीं लौट रहा है। उसने अपने एक इंटरव्यू में डर को जाहिर किया है कि लॉरेंस के खरीदे हुए कुछ लोग पाकिस्तान में हैं, जो उसकी जान के लिए खतरा बने हुए हैं। सूत्रों ने बताया कि शहजाद भट्टी शादीशुदा है। कथित तौर पर पत्नी के साथ दुबई में ही रहता है। इसका परिवार पाकिस्तान में ही रहता है। जहां माता-पिता हैं। इसके दो भाई हैं, जो कि दुबई में रहते हैं।