
ब्रिटेन में एक शख्स ने प्रेमिका को इम्प्रेस करने के लिए दुनिया का शायद सबसे और भयानक तरीका अपनाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ब्रिटेन में रहने वाला यह शख्स प्रेमिका को शादी के लिए प्रपोज करने के लिए अपने शरीर में आग लगाकर पहुंच गया। पेशे से स्टंटमैन रिकी एश का ऐसा ही एक खतरनाक लेकिन अनूठा प्रपोजल सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिकी ने अपनी गर्लफ्रेंड कैटरीना डॉबसन को शादी के लिए प्रपोज करने के लिए खुद को ही आग लगा ली।
हालांकि रिकी एक प्रोफेशनल स्टंटमैन हैं इसलिए उन्होंने इसके लिए सभी ज़रूरी तैयारियां की हुईं थीं। वायरल हो रहे इस वीडियो में रिकी तमाम एहतियात के साथ खुद को आग लगाते और अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करते नज़र आ रहे हैं। इस दौरान वहां सुरक्षा के बाकी इंतजाम भी किए गए हैं, साथ के साथ ही एक शख्स आकर आग को बुझा भी देता है। रिकी 27 वर्षों से बतौर स्टंटमैन काम कर रहे हैं बता दें कि कैटरीना पेशे से नर्स हैं। कैटरीना और रिकी दोनों ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए मिले थे हालांकि पहली मुलाकात में रिकी की कम हाइट देखकर कैटरीना निराश हुईं थीं।
कैटरीना 6 फुट 3 इंच की हैं जबकि रिकी की हाइट 5 फुट 8 इंच है। कैटरीना ने बताया कि जब लॉकडाउन हुआ था उन्हीं दिनों दोनों ने बातें करनी शुरू की थीं। तीन हफ्तों तक बातचीत चली। हालांकि रिकी ने उन्हें ये बताया कि वो एक ऐसे फोटोशूट में जा रहे हैं, जहां उन लोगों की तस्वीरें कैप्चर की जा रही हैं जो लॉकडाउन के दौरान प्यार में पड़े हालांकि लेकिन ये झूठ था। सच ये था कि वो उन्हें प्रपोज करने वाले थे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website