Friday , April 3 2026 8:56 AM
Home / Uncategorized / बंगाल के मालदा में भारी बवाल, 7 न्यायिक अधिकारियों को ‘बंधक’ बनाया, अब नाराज CJI ने दिया ये निर्देश

बंगाल के मालदा में भारी बवाल, 7 न्यायिक अधिकारियों को ‘बंधक’ बनाया, अब नाराज CJI ने दिया ये निर्देश


पश्चिम बंगाल के मालदा के कालियाचक में बवाल हो गया है। यहां 7 न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने बना लिया गया। अब इस मामले पर भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने जहां इस मामले में संज्ञान लिया है वहीं, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी ममता सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रदीप भंडारी ने कहा कि सत्ता की जगह डर का राज छा गया है। हालांकि, बताया जा रहा है कि वोटर लिस्ट से नाम कटने के बाद सैकड़ों की संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और 7 न्यायिक अधिकारियों को बंधक बना लिया।
नाराज चीफ जस्टिस ने दिया बड़ा निर्देश – चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि राज्य में हर कोई राजनीतिक भाषा बोल रहा है। अधिकारियों को डराने की कोशिश की जा रही है। चुनाव आयोग सभी अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। अधिकारियों को सुरक्षित जगह दी जाए। वहीं, चुनाव आयोग ने डीजीपी से रिपोर्ट तलब की है। इस बीच बंगाल के राज्यपाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे हैं।
बीजेपी नेता ने ममता सरकार पर लगाए गंभीर आरोप – बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एक्स पर जानकारी देते हुे लिखा “मालदा के कालियाचक में एक हिंसक भीड़ ने 7 न्यायिक अधिकारियों (महिलाओं सहित) को घेर लिया, उनका रास्ता रोक दिया और उन्हें बंधक बना लिया! एक सार्वजनिक संस्था घेराबंदी का मैदान बन गई, राष्ट्रीय राजमार्ग जाम हो गए, आवागमन ठप्प हो गया और सत्ता की जगह डर का राज छा गया। टीएमसी सरकार लोकतंत्र को उखाड़ फेंकने की हताशा में पूरी तरह बेकाबू हो गई है। ममता बनर्जी ने कल कहा था कि खेला होगा! क्या उनका इशारा इसी ओर था?”