Friday , April 26 2024 3:54 PM
Home / Food / स्नैक्स में बनाएं चिकन क्लब सैंडविच

स्नैक्स में बनाएं चिकन क्लब सैंडविच


अगर आप नॉन-वेज खाने के शौकीन है और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो हम आपके लिए चिकन क्लब सैंडविच रेसिपी लेकर आए है। आप छुट्टी वाले दिन शाम के स्नेक्स के तौर पर इस रेसिपी को इंजॉय कर सकते हैं। यह काफी बढ़िया ऑप्शन है आप जिसे सिर्फ 20 मिनट में बनाकर इसके स्वाद का मजा ले सकते हैं।
सामग्री
ब्रेड स्लाइस(किनारे कटे हुए)- 6
मक्खन- लगाने के लिए
चिकन स्लाइस(पका हुआ)- 2 टुकडे़
टमाटर(कटा हुआ)-1
अंडे(फ्राइड)- 2
पत्तागोभी या लेट्यूस के पत्ते- 3-4
सरसो- 2 टी स्पून
मेयोनीज- 2 टेबल स्पून
बनाने का तरीका
सबसे पहले ब्रेड के दोनों तरफ मक्खन लगाकर इसे सेक लिजिएं।
अब सरसो और एक टेबल स्पून मेयोनीज को ब्रुश से इस पर लगाएं।
अब लेट्यूस या पत्तागोभी के पत्ते टोस्ट पर लगा लें, अब इसके बाद इस पर चीज स्लाइस और पका हुआ चिकन रखें।
अब इस पर दूसरा टोस्ट लगाकर कवर कर दे और फिर इस पर टमाटर स्लाइस और फ्राइड अंडा लगाकर दूसरा टोस्ट रखें।
अब मक्खन वाली साइड अंदर की तरफ रखें और फिर टूथपिक लगाकर इसे पूरी तरह सूरक्षित रखें जिससे यह खूले नहीं।
अब तिरछा काट कर इसे टमैटो सॉस के साथ सर्व कीजिए। इसी तरह और सैंडविच भी बना लें।