
नेपाल की पुलिस ने 10 जनवरी बुधवार को नेपाली व्यक्ति राम बहादुर बोमजोन को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। नेपाली लोग 33 साल के बोमजोन को बुद्ध का अवतार मानते हैं और ” चमत्कारी बुद्ध बॉय” के नाम से पुकारते हैं। साल 2018 में एक 18 साल की नन ने बुद्ध बॉय पर रेप करने का आरोप लगाया था। इसके अगले ही साल पुलिस ने बुद्ध बॉय के खिलाफ जांच शुरु कर दी थी।
पुलिस के जांच में बुद्ध बॉय के मठ से लोगों के गायब होने की भी बात सामने आई थी। इससे पहले साल 2010 में कई लोगों ने बोमजोन के खिलाफ मामला दर्ज कराया था कि वो अपने आश्रम में लोगों को पीटते हैं। नेपाल पुलिस के केंद्रीय जांच ब्यूरो (CIB) ने कहा कि उन्होंने बोमजोन को 9 जनवरी को गिरफ्तार किया। वह काठमांडू के बाहरी इलाके में एक घर में छिपा हुआ था। CBI टीम को देखकर उसने भागने की कोशिश की लेकिन धरा गया। गिरफ्तारी के समय उसके पास से 30 मिलियन (तीन करोड़) नेपाली रुपए बरामद हुए।
राम बहादुर बोमजोन ने किशोरावस्था में ही लोगों को ध्यान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आकर्षित किया था। बोमजोन ने 2005 में अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बटोरीं।उसके अनुयायियों का कहना था कि वो कई दिनों तक बिना पानी, भोजन या नींद के निश्चल ध्यान कर सकता है। इस रेप के आरोप पर बयान लेने के लिए बोमजोन से संपर्क नहीं किया जा सका है। CIB प्रवक्ता नवाज अधिकारी ने कहा कि बोमजोन को सरलाही जिला अदालत भेजा जाएगा, जिसने उसके लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website