
सैन्य शासित म्यांमार की एक अदालत ने अपदस्थ नेता आंग सान सू ची को भ्रष्टाचार के दो और मामलों में दोषी ठहराया है। इन दोनों मामलों में उन्हें क्रमश: दो और तीन साल की सजा सुनाई गई है, जिससे अब उन्हें जेल में कुल 26 साल बिताने होंगे। गौरतलब है कि एक फरवरी 2021 को म्यांमा की सेना ने देश की बागडोर अपने हाथों में ले ली थी और सू ची (77) तथा म्यांमा के कई बड़े नेताओं को हिरासत में ले लिया था। सू ची पर आरोप था कि उन्होंने कई साल पहले मादक पदार्थों की तस्करी के लिए दोषी ठहराए गए माउंग वीक से 5,50,000 डॉलर रिश्वत ली थी।
हालांकि, उन्होंने इस मामले में अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को खारिज किया है। सू ची को अवैध रूप से वॉकी-टॉकी आयात करने व रखने, कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू प्रतिबंधों का उल्लंघन करने, राजद्रोह और भ्रष्टाचार के कई मामलों में पहले ही 23 साल की सजा सुनाई जा चुकी है। दोनों नए मामलों में सुनाई गई सजा साथ-साथ चलेगी। ऐसे में सू ची को अब कुल 26 साल जेल में बिताने होंगे।
Home / News / म्यांमार नेता सू ची भ्रष्टाचार के दो और मामलों में ठहराई गई दोषी, अब जेल कटेंगे 26 साल
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website