
इस्लामाबाद: पनामा दस्तावेजों में नाम आने के बाद पद के अयोग्य ठहराए गए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके परिवार के सदस्य बुधवार को यहां एक भ्रष्टाचार-रोधी अदालत में पेश हुए।
उनके खिलाफ बुधवार से भ्रष्टाचार से संबंधित मामलों में सुनवाई शुरू हो गई है। नवाज यहां अपनी बेटी मरियम नवाज और दामाद सेवानिवृत्त कैप्टन मोहम्मद सफदर के साथ अदालत पहुंचे। इसके चलते भारी सुरक्षा इंतजाम किए गए थे ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website