Sunday , March 8 2026 10:20 AM
Home / Uncategorized / राजग की ऐतिहासिक जीत, ‘ब्रैंड मोदी नीतीश’ का चला जादू, इंडिया गठबंधन को करारी शिकस्त

राजग की ऐतिहासिक जीत, ‘ब्रैंड मोदी नीतीश’ का चला जादू, इंडिया गठबंधन को करारी शिकस्त


बिहार विधानसभा चुनाव में राजग ने शानदार जीत दर्ज की है। राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन को करारी हार मिली है। इस जीत का श्रेय ‘ब्रैंड मोदी नीतीश’ को दिया जा रहा है।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित प्रदर्शन करते हुए अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ नतीजों में से एक दर्ज किया और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन को करारी हार दी। राजग की इस ऐतिहासिक जीत को ‘ब्रैंड मोदी नीतीश’ के रूप में देखा जा रहा है।
34 पर सिमट महागठबंधन – इसके उलट, विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन 34 सीट पर सिमट गया। चुनाव परिणामों में राजग की जीत का फैलाव ऐसा था कि चुनाव आयोग द्वारा जारी बिहार का चुनावी नक्शा हल्के हरे, केसरिया, जामुनी, नेवी ब्लू और सेरुलेन ब्लू रंगों से लगभग भर गया, जबकि ‘इंडिया’ गठबंधन के रंग सिर्फ छिटपुट रूप में दिखाई दिए।
‘ब्रैंड नीतीश’ पर वोटरों का भरोसा – चुनाव नतीजों ने संकेत दिया कि मतदाताओं का भरोसा अब भी ‘ब्रैंड नीतीश’ पर कायम है। 2005 से अब तक विभिन्न चुनावों में किए गए वादों को पूरा करने का उनका रिकॉर्ड जनता के विश्वास का केंद्र रहा। राज्य में 2010, 2015 और 2020 के चुनावों में ग्रामीण अवसंरचना, बिजली, शिक्षा, रोजगार और महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर किए गए वादों को उन्होंने पूरा किया, जिससे उनका जनाधार मजबूत हुआ।