Saturday , November 14 2026 9:20 AM
Home / Entertainment / कॉन्सर्ट से पहले स्टेज के पीछे बीवी प्रियंका चोपड़ा संग रुमानी होते दिखे निक जोनस

कॉन्सर्ट से पहले स्टेज के पीछे बीवी प्रियंका चोपड़ा संग रुमानी होते दिखे निक जोनस


प्रियंका चोपड़ा के हसबैंड इस वक्त अपने कॉन्सर्ट में व्यस्त हैं। इस कॉन्सर्ट के दौरान की उन्होंने 15 झलकियां शेयर की हैं जिनमें से एक में बीवी के साथ रुमानी अंदाज में दिख रहे हैं। अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में निक कॉन्सर्ट्स से ठीक पहले प्रियंका चोपड़ा के साथ कोजी मोमेंट्स और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को लाड़ लड़ाते दिख रहे हैं।
पॉप स्टार निक जोनसकॉन्सर्ट में परफॉर्म करने से पहले अपना फैमिली मोमेंट्स इंजॉय करते दिखे हैं। कैरोसेल की कुछ झलकियों में निक अपने भाइयों केविन जोनस के साथ परफॉर्म करने के लिए जाते दिख रहे हैं। वहीं इन झलकियों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, ‘मैं एक पर हूं।’
निक को परफेक्ट फैमिली मैन कहा – निक के इस पोस्ट पर लोगों ने भी खूब कॉमेंट्स किए हैं। लोगों ने निक को परफेक्ट फैमिली मैन कहा है। वहीं किसी ने उन्हें एनर्जेटिक तो किसी ने उन्हें हैंडसम कहा। वहीं निक हाल ही में अपनी सासु मां प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा के साथ पॉडकास्ट पर भी नजर आए। इसी दौरान उन्होंने उन वजहों पर बात की जिनकी वजह से 2013 में जोनस ब्रदर्स का ब्रेकअप हुआ और 2019 में एक बार फिर से साथ आए।
निक ने कहा- मैं क्रिएटिव प्रोसेस में कुछ चीजों पर ज़्यादा सोचता हूं – इसी दौरान उन्होंने अपनी सबसे बड़ी कमी और क्रिएटिव प्रोसेस के कुछ पहलुओं पर ज्यादा सोचने की आदत के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ‘मेरी सबसे बड़ी कमी यह है कि मैं क्रिएटिव प्रोसेस में कुछ चीजों पर ज़्यादा सोचता हूं और मैं इसे हमेशा ऐसे बताता हूं कि मैं स्क्रू को तब तक कसता रहता हूं जब तक कि वह टूट न जाए। और आप एक ऐसी सही जगह पर पहुंच जाएं जहां आप जितना हो सके उतना प्रयास कर रहे हों, लेकिन आप इसे ज्यादा भी कर सकते हैं। इसलिए, बस वह सही बैलेंस ढूंढ़ें जहां आपने अपना सबसे अच्छा काम किया हो जो आपको लगता है कि आप कर सकते हैं और इसे दूसरों के हाथों में छोड़ दें।’
2017 में वैनिटी फेयर ऑस्कर पार्टी में मिले थे – बताते चलें कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा पहली बार फरवरी 2017 में वैनिटी फेयर ऑस्कर पार्टी में मिले थे। मई 2018 तक उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरु किया था। दोनों ने जुलाई 2018 में सगाई की और फिर इसी साल दिसंबर में जोधपुर में शादी कर ली। वहीं जनवरी 2022 में सरोगेसी से दोनों पैरेंट बने और मालती का जन्म हुआ।