Friday , August 8 2025 10:14 AM
Home / News / दावोस में WEF के मंच पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा-लैंगिक मुद्दे पर भारत गंभीर

दावोस में WEF के मंच पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा-लैंगिक मुद्दे पर भारत गंभीर


दावोस में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने विश्व आर्थिक मंच (WEF) में भारतीय उद्योग परिसंघ को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत ने नई दिल्ली G20 के दौरान यह सुनिश्चित किया कि लैंगिक मुद्दा हाशिए पर न जाए। उन्होंने कहा कि भारत लैंगिक मुद्दे पर गंभीर है। नई दिल्ली में आयोजि तG20 शिखर सम्मेलन के दौरान भी भारत ने सुनिश्चित किया था कि लैंगिक मुद्दे पर मुख्यधारा में चर्चा की जाए ईरानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला और कहा कि महिलाओं के मुद्दे पर ठोस नीतिगत कार्रवाई की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि भारत की अध्यक्षता से पहले लैंगिक मुद्दे को हमेशा दरकिनार किया गया लेकिन पीएम मोदी इसे केंद्र में लेकर आए। उन्होंने दुनिया भर से लैंगिक मुद्दे पर गंभीरता दिखाने के लिए अनुरोध किया। ईरानी ने आगे कहा कि भारत फिलहाल अच्छी स्थिति में हैं फिर चाहे वह कोई भी क्षेत्र हो। महिलाओं के स्वास्थ्य और शिक्षा से लेकर एआई और तकनीकी मुद्दा भारत सबसे अव्वल है।
भारत ने कोविन जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म को विकसित है। बता दें कि WEF की पांच दिवसीय वार्षिक बैठक 15 जनवरी से शुरू हुई, जो 19 जनवरी तक चलेगी। इसमें साठ से ज्यादा देशों और सरकारों के प्रमुखों सहित दुनियाभर के 2,800 से ज्यादा नेता सम्मिलित हुए हैं। कार्यक्रम में भारत के लगभग 100 सियासी और व्यापारिक नेता शामिल हुए हैं। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में तीन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अश्विनी वैष्णव और हरदीप सिंह पुरी के साथ तीन मुख्यमंत्री महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे, तेलंगाना के रेवंत रेड्डी और कर्नाटक के सिद्धारमैया शामिल हुए हैं।