
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार की सुबह इंडोनेशिया पहुंचे। यहां वह रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण देशों के साथ भारत की साझेदारी को लेकर चर्चा करेंगे। भारत में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले पीएम मोदी यहां पहुंचे हैं। नई दिल्ली से रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि भारत और आसियान के बीच व्यापाक रणनीतिक साझेदारी ने भारत के साथ समूह के संबंधों में नई गतिशीलता का संचार किया है। प्रधानमंत्री मीटिंग के बाद तुरंत भारत लौट आएंगे।
आसियान का अर्थ ‘एसोसिएशन ऑफ साउथईस्ट एशियन नेशंस’ है, जिसमें प्रमुख तौर पर दक्षिणपूर्व एशियाई देश हैं। इसके 10 सदस्य ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम हैं। इस ग्रुप के जरिए इन देशों के बीच सुरक्षा और आर्थिक सहयोग होता है। भारत समेत कई देश इसके डायलॉग पार्टनर है। आसियान देशों के नेताओं के साथ पीएम मोदी की बातचीत भारत के व्यापार और सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित हो सकती है।
Home / News / हमारा इतिहास और भूगोल भारत और आसियान को जोड़ते हैं… 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में बोले पीएम मोदी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website