
पाकिस्तान व चीन को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में कश्मीर मसले पर एक बार फिर मुंह की खानी पड़ी है। दरअसल चीन ने पाकिस्तान के कहने पर कश्मीर मसले पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में एओबी (एनी अदर बिजनेस) के तहत क क्लोज डोर मीटिंग का प्रस्ताव रखा जिसे नांमंजूर कर दिया गया। इसके लिए 24 दिसंबर, 2019 की तारीख तय की गई थी लेकिन तब मीटिंग नहीं हो पाई। अब फिर UNSC की मीटिंग के दौरान चीन ने कश्मीर मामला उठाया, जिसका स्थायी सदस्यों फ्रांस, अमेरिका, ब्रिटेन और रूस के साथ 10 सदस्यों ने विरोध किया और कहा कि यह मामला यहां उठाने की जरूरत नहीं है। इससे पहले भी अगस्त 2019 के बाद कश्मीर पर क्लोज डोर मीटिंग को लेकर की गई पहल कामयाब नहीं हो सकी थी । तब भी कोई सदस्य किसी ने चीन के प्रस्ताव को नहीं माना था। सूत्रों का कहना है कि यूएनएससी के अन्य सभी 14 सदस्यों का मानना है कि यह कोई ऐसा मामला नहीं था, जिसके लिए चर्चा की जरूरत है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website