
ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमलों के बीच पाकिस्तान ने अपने राजनयिकों की सुरक्षा को लेकर चेतावनी दी है। इस्लामाबाद ने कह कि ईरान हो या कहीं और, उसके अधिकारियों को किसी भी तरह का खतरा होने पर करारा जवाब दिया जाएगा। इसमें कहा गया है कि इजरायल याद रखे कि पाकिस्तान कोई कतर नहीं है। पाकिस्ताान की यह चेतावनी पाकिस्तानी दूतावास के पास इजरायल-अमेरिका के हमले की खबरों के बाद आई है।
पाकिस्तान स्ट्रेटेजिक फोरम के एक बयान में कहा गया कि ‘इजरायल को यह याद रखना चाहिए कि पाकिस्तान कोई कतर नहीं है। अगर दुनिया में कहीं भी हमारे राजनयिकों को कोई नुकसान पहुंचा तो हम उनकी बुरी तरह से धुनाई कर देंगे।’
पाकिस्तानी दूतावास के पास हमला – यह धमकी गुरुवार को ईरान की राजधानी तेहरान में इजरायल और अमेरिका के हवाई हमलों की रिपोर्ट के बाद आई है। ये हमले जिन जगहों पर हुए थे, उनमें पाकिस्तान के राजदूत के आवास और तेहरान स्थित पाकिस्तानी दूतावास के आसपास के इलाके भी शामिल थे। रिपोर्ट बताती हैं कि हमले में पाकिस्तान के दूतावास और उसके कर्मचारियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। लेकिन धमाकों से आसपास की कई इमारतें जोर से हिल गईं। इजरायल और अमेरिका ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में हमले जारी रखे हैं।
पाकिस्तानी दूतावास के पास हमला क्यों अहम? – पाकिस्तानी दूतावास के पास हुए हमले ऐसे समय में हुए हैं, जब इस्लामाबाद युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता की कोशिश कर रहा है।
पाकिस्तान के विदेश विभाग के अधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि अगर दोनों पक्ष चाहें तो इस्लामाबाद अमेरिका और ईरान के बीच मेजबानी कर सकता है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्वीट विटकॉफ ने कहा है कि पाकिस्तान के जरिए 15 पॉइंट एक्शन लिस्ट तेहरान को सौंपी गई है।
एक तरफ पाकिस्तान मध्यस्थता की कोशिश कर रहा है, उसी समय उसके दूतावास के पास हमला होना इस्लामाबाद को लेकर इजरायल और अमेरिका की गंभीरता पर सवाल खड़े करता है।
Home / News / ‘पाकिस्तान कतर नहीं, जमकर करेंगे धुनाई’, इस्लामाबाद की इजरायल को धमकी, दूतावास के पास हमले से भड़का
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website