
इस्लामाबाद के एक थिंक टैंक की रिपोर्ट के अनुसार मई में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के दौरान पाकिस्तानी सेना ने युद्धविराम की गुहार लगाई थी। पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत से संपर्क किया था। रिपोर्ट में ट्रंप को विलेन बताया गया है।
भारत के साथ बीती मई में चार दिनों तक चले सैन्य टकराव के दौरान पाकिस्तानी सेना ने भारत के सामने युद्धविराम की गुहार लगाई थी। पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित एक थिंक टैंक की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। पाकिस्तान-चाइना इंस्टिट्यूट (PCI) की रिपोर्ट में बताया गया है कि ऑपरेशन सिंदूर को रोकने के लिए पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (DGMO)ने ही अपने भारतीय समकक्ष से संपर्क किया था। इस तरह इसने डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थता के दावे को खारिज कर दिया है। इसमें यह भी कहा गया है कि भारत-पाकिस्तान सैन्य टकराव के दौरान ट्रंप की मध्यस्थता की कोशिश से अमेरिका की प्रतिष्ठा को गहरा धक्का पहुंचा है।
ट्रंप ने अमेरिकी रणनीति को पहुंचाया नुकसान – ‘दक्षिण एशिया को नया आकार देने वाले 16 घंटे’ शीर्षक से प्रकाशित रिपोर्ट में पांच बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया है। सबसे पहले यह दावा करती है हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी रणनीति को ट्रंप के मध्यस्थता प्रयासों ने नुकसान पहुंचाया है। ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान से एक तरह व्यवहार किया और कश्मीर पर मध्यस्थता की पेशकश की। इस रुख ने क्षेत्रीय स्थिरता के रूप में चीन की भूमिका को बढ़ाया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप प्रशासन दक्षिण एशिया में अमेरिकी प्रभुत्व बनाए रखने में विफल रहा है।
Home / Uncategorized / भारत के आगे युद्धविराम की भीख मांग रही थी पाकिस्तान की सेना… PCI रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, डोनाल्ड ट्रंप को बताया बड़ा ‘विलेन’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website