
कराची का ये हिन्दू परिवार कविता दीदी का इंडियन खाना के नाम से एक ठेले पर खाने की दुकान लगाता है। कविता और उनके परिवार के सदस्य कराची में कैंटोनमेंट रेलवे स्टेशन के पास ये फूड कोर्ट चलाते हैं। उनके बनाए खाने का स्वाद ना सिर्फ आसपास के लोगों को बल्कि सभी को भा रहा है।
पाकिस्तान के कराची शहर के रहने वाले एक हिन्दू परिवार की चर्चा इस समय ना सिर्फ उनके देश बल्कि भारत में भी हो रही है। दोनों देशों के सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहा ये परिवार कविता सोलंकी का है, जिन्हें आसपास के लोग उनके फूड स्टॉल की वजह से जानते हैं। ‘कविता दीदी का इंडियन खाना’ के नाम से वह अपने परिवार के साथ कराची में रेलवे स्टेशन के पास भारतीय खाना बेचती हैं। इसमें खासतौर से उनका वड़ा पाव और पाव भाजी मशहूर है। हाल ही में कराची के हिंदू परिवार के इस फूड स्टॉल का वीडियो पाकिस्तानी ब्लॉगर करामत ने सोशल मीडिया पर साझा किया। इसके बाद तेजी से कविता सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई हैं।
पाकिस्तानी ब्लॉगर ने करामत खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में बताया कि कैसे उनको कविता के स्टॉल पर कुछ अलग खाने को मिला। उन्होंने बताया कि कविता का परिवार अपने स्टॉल पर वेज और नॉनवेज दोनों तरह का खाना रखता है और ये काफी शानदार है। उनके स्टॉल का खानान आसपास को पहले ही लोकप्रिय था, अब पूरे पाकिस्तान में इसकी चर्चा है।
वड़ा पाव और दाल समोसा खाने आते हैं लोग – कविता के फूल स्टॉल पर कई खाने मिलते हैं लेकिन उनका पाव भाजी, वड़ा पाव और दाल समोसा खास है। कराची के लोगों से जब करामत ने बात की तो उन्होंने बताया कि उनको कविता दीदी का खाना काफी पसंद आता है। करामत ने कहा कि वड़ा पाव मुंबई में बहुत मशहूर है और पाकिस्तानी लोगों ने बॉलीवुड फिल्मों में इसका जिक्र सुना था लेकिन कविता की वजह से उनको इसका स्वाद चखने को मिला है।
Home / News / पाकिस्तान की वड़ा पाव गर्ल… कराची को भा रहा कविता दीदी का इंडियन खाना, दूर-दूर से आते हैं लोग
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website