Saturday , March 7 2026 5:09 AM
Home / Uncategorized / पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन कॉल, 35 मिनट हुई बात, जी-7 समिट के बीच बड़ा अपडेट

पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन कॉल, 35 मिनट हुई बात, जी-7 समिट के बीच बड़ा अपडेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन कॉल पर बात हुई है। दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने करीब 35 मिनट बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने आतंकवाद का मुद्दा उठाया। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर पर भी बात हुई। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। पीएम मोदी जी-7 समिट के लिए कनाडा में हैं। ट्रंप भी इस समिट के लिए आए थे, हालांकि, इजरायल और ईरान जंग की वजह से उन्हें अचानक ही एक दिन पहले वापस लौटना पड़ा। इस बीच पीएम मोदी ने फोन पर ट्रंप से बात की है।
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात तय थी। राष्ट्रपति ट्रंप को जल्दी ही अमेरिका लौटना पड़ा, जिसके कारण यह मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप के अनुरोध पर आज दोनों नेताओं ने फोन पर बात की। उन्होंने करीब 35 मिनट तक बात की।
विदेश सचिव ने बताया कि पीएम मोदी ने ट्रंप के साथ फोन पर बातचीत के दौरान आतंकवाद का मुद्दा उठाया। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बात कर संवेदना जताई थी और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में समर्थन भी जताया था। उसके बाद यह पहली बार था जब वे बात कर रहे थे। इसलिए प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर राष्ट्रपति ट्रंप से विस्तार से बात की।