Sunday , March 8 2026 12:05 PM
Home / Uncategorized / बीच हवा में बिगड़ी पायलट की तबीयत, प्लेन उड़ाने में हुआ असमर्थ…फिर पैसेंजर ने सूझबूझ कराई विमान की क्रैश लैडिंग

बीच हवा में बिगड़ी पायलट की तबीयत, प्लेन उड़ाने में हुआ असमर्थ…फिर पैसेंजर ने सूझबूझ कराई विमान की क्रैश लैडिंग


बीच उड़ान में अगर पायलट की अचानक तबीयत खराब हो जाए तो सोचिए प्लेन में बैठे पैसेंजर्स का क्या हाल होगा। कुछ ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला अमेरिका के मैसाचुसेट्स में सामने आया है। दरअसल, अमेरिका की एक फ्लाइट में पायलट की तबीयत अचानक खराब हो गई जिसके बाद प्लेन में बैठे एक पैसेंजर की सूझबूझ ने बाकी यात्रियों की जान बचाई।
मामला, अमेरिका के Martha’s Vineyard Airport का है जहां उड़ान के बाद पायलट की तबीयत बीगिड़ गई और उसे मेडिकल इमरजेंसी का सामना करना पड़ा। इस बीच वह प्लेन उड़ाने में असमर्थ हो गया और यह खबर सुन एक पैसेंजर ने प्लेन उड़ाने का जिम्मा संभाला और जैसे-तैसे प्लेन की क्रैश लैडिंग करवा यात्रियों की जान बचाई। पुलिस कीजानकारी के मुताबिक, क्रैश लैंडिंग की वजह से प्लेन का बायां विंग टूट गया।
इस क्रैश लैडिंग के बाद प्लेन उड़ाने वाले शख्स और पायलट को अस्पताल में भर्ती किया कराया गया। इन दो लोगों के अलावा प्लेन में एक महिला पैसेंजर भी घायल हो गई। पायलट और पैसेंजर दोनों ही अमेरिका के Connecticut के निवासी हैं। वहीं इस घटना के बाद नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड और फेड्रल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन दोनों इसकी जांच कर रहे है।