
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण के लिए रविवार (21 मई) को पापुआ न्यू गिनी पहुंचे. पीएम मोदी एफआईपीआईसी (FIPIC) शिखर सम्मेलन में शामिल होने पापुआ न्यू गिनी पहुंचे हैं. जहां पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे (James Marape) ने उनका स्वागत किया. इस दौरान पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूए.
पीएम मोदी का पापुआ न्यू गिनी के मोरेस्बी (जैक्सन) अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पारंपरिक ढंग से जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय वहां मौजूद रहे. पीएम को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. पीएम पापुआ न्यू गिनी में अपने समकक्ष जेम्स मारापे के साथ 22 मई को भारत-प्रशांत द्वीप सहयोग मंच (एफआईपीआईसी) के तीसरे शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे.
पीएम जापान से पहुंचे पापुआ न्यू गिनी – तीन देशों के अपने दौरे के दूसरे चरण में मोदी पापुआ न्यू गिनी पहुंचे हैं. ये किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पापुआ न्यू गिनी की पहली यात्रा है. प्रधानमंत्री जापान से यहां पहुंचे जहां उन्होंने जी-7 के शिखर सम्मेलन में भाग लिया और दुनिया के कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं. एफआईपीआईसी का गठन 2014 में प्रधानमंत्री मोदी की फिजी यात्रा के दौरान किया गया था.
Home / Uncategorized / पीएम मोदी पापुआ न्यू गिनी पहुंचे, प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने पैर छू कर किया स्वागत
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website