Sunday , March 8 2026 8:17 PM
Home / Uncategorized / चीन से ‘हाथ मिलाने’ जा रहे पीएम मोदी के दोस्‍त नेतन्‍याहू, कितना गहरा होगा इजरायल और चीन का रिश्‍ता?

चीन से ‘हाथ मिलाने’ जा रहे पीएम मोदी के दोस्‍त नेतन्‍याहू, कितना गहरा होगा इजरायल और चीन का रिश्‍ता?


इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि उन्हें चीन की ओर से आधिकारिक यात्रा का न्योता मिला है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि उनकी यात्रा कब होगी। इजरायली पीएम ने यात्रा पर आए अमेरिकी सांसदों के साथ बैठक के दौरान यह घोषणा की। चीन का यह न्योता ऐसे समय में आया है जब कम्युनिस्ट देश क्षेत्र में अपना कूटनीतिक प्रभाव बढ़ाना चाहता है। साथ ही अमेरिका के बाइडन प्रशासन और नेतन्याहू के अति-राष्ट्रवादी सरकार के बीच तनाव अपने चरम पर है।
चौथी बार चीन जाएंगे नेतन्‍याहू – नेतन्याहू के कार्यालय का कहना है कि चीन की यह प्रस्तावित यात्रा बतौर प्रधानमंत्री उनकी चौथी यात्रा होगी। उसका कहना है कि उसने इस न्योते के संबंध में अमेरिका के बाइडन प्रशासन को पिछले महीने ही सूचित कर दिया था। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यात्रा की संभावित तारीख के संबंध में टिप्पणी करने से मना कर दिया है। चीन ने हाल के महीनों में मध्य एशिया की कूटनीति में बेहद आक्रामक रूख अपनाया है। उसने इजरायल के कट्टर दुश्मनों ईरान और सऊदी अरब के साथ संबंधों को फिर से बहाल करने के लिए अप्रैल में बात की। इसके अलावा इसी महीने की शुरुआत में फलस्तीन के राष्‍ट्रपति महमूद अब्बास की बीजिंग में मेजबानी भी की थी। इजरायल और चीन के बीच करीबी आर्थिक संबंध हैं लेकिन अमेरिका के साथ इजरायल के करीबी कूटनीतिक और सुरक्षा संबंधों के कारण चीन के साथ उसके संबंध मजबूत नहीं हो पा रहे हैं।