इंडोनेशिया में 14 फरवरी को हुए चुनाव के नतीजों का ऐलान कर दिया गया है। इंडोनेशिया के चुनाव आयोग ने प्रबोवो सुबिआंतो को विजेता घोषित किया है। मौजूदा सरकार में रक्षा मंत्री प्रबोवो सुबिआंतो देश के नए राष्ट्रपति होंगे। वह जोको विडोडो की जगह लेंगे, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो अपने दो कार्यकाल की अधिकतम सीमा पूरी कर चुके हैं। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को मतगणना पूरी होने के बाद बताया कि सुबिआंतो को 58.6 प्रतिशत वोट मिले हैं। उनके सामने चुनाव लड़े जकार्ता के पूर्व गवर्नर अनीस बासवेदन को 24.9 प्रतिशत और सेंट्रल जावा के पूर्व गवर्नर गंजर प्रणोवो को 16.5 प्रतिशत वोट मिले।
अनीस बासवेदन और गंजर प्रणोवो ने चुनाव में धांधली होने का आरोप लगाया है। दोनों उम्मीदवारों ने चुनाव नतीजों को कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है। दोनों नेताओं को इसी हफ्ते इस मामले को कोर्ट के सामने रखना होगा। इंडोनेशिया में चुनावी विवादों को आधिकारिक परिणामों की घोषणा के बाद तीन दिन के दौरान न्यायालय में चुनौती दी जा सकती है।
Home / News / प्रबोवो सुबिआंतो बने इंडोनेशिया के नए राष्ट्रपति, हारे उम्मीदवारों का नतीजों को कोर्ट में चुनौती देने का ऐलान