Monday , February 16 2026 4:18 AM
Home / Uncategorized / प्रियंका चोपड़ा ने ‘द स्काई इज पिंक’ टीम संग शेयर की BEACH SELFIE

प्रियंका चोपड़ा ने ‘द स्काई इज पिंक’ टीम संग शेयर की BEACH SELFIE


एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और जोनस ब्रदर्स के गाने Sucker ने काफी सुर्खियां बटोरी। गाने में प्रियंका के लुक को काफी पसंद किया गया था। वहीं, अब प्रियंका बॉलीवुड कमबैक के लिए भी तैयार हैं। वह सोनाली बोस की ‘द स्काई इज पिंक’ में नज़र आएंगी।
हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर टीम के साथ एक सेल्फी शेयर की है, जिसमें उनके साथ फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम समेत कई स्टार्स नजर आ रहे हैं। तस्वीर में सब बीच पर नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीर को फरहान ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। देसी गर्ल ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- Our sky is pink..।
बता दें कि फिल्म की शूटिंग बहुत पहले शुरू हो चुकी है। फिल्म इस साल 11 अक्टूबर को रिलीज़ होगी। प्रियंका ही नहीं बल्कि फिल्म की पूरी टीम अक्सर फैंस के साथ इस फिल्म के जुड़ी जानकारी और तस्वीरें वीडियो शेयर करती रहती है।