Sunday , March 8 2026 7:04 AM
Home / Uncategorized / श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इन 2 की कीवी टीम में वापसी

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इन 2 की कीवी टीम में वापसी


श्रीलंका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए हरफनमौला खिलाड़ी जेम्स नीशाम और तेज गेंदबाज डग ब्रेसवेल की न्यूजीलैंड की टीम में वापसी हुई है। ये दोनों खिलाड़ी एक साल से भी अधिक समय के बाद वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं। सीरीज का पहला वनडे मैच तीन जनवरी को माउंट मौनगानुई में खेला जाएगा।

क्रिकइंफो के अनुसार, इस अहम सीरीज के लिए टॉम लैथम को आराम दिया गया है और उनकी जगह टिम सेफर्ट को टीम में शामिल किया गया है। सेफर्ट श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के साथ वनडे क्रिकेट में पर्दापण करेंगे। हरफनमौला खिलाड़ी कोलिन डी ग्रैंडहोम को आराम दिया गया है। नीशाम ने करीब 18 महीने से कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है लेकिन घरेलू क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी के कारण उन्हें टीम में जगह दी गई।

उन्होंने फोर्ड ट्रॉफी नामक घरेलू टूर्नामेंट में 63.87 की औसत से कुल 503 रन बनाए और 13 विकेट भी झटके। उनका स्ट्राइकर रेट 111 का रहा। ब्रेसवेल को अक्टूबर एवं नवंबर के महीने में इंडिया-ए के खिलाफ किए गए शानदार प्रदर्शन के कारण टीम में जगह दी गई।