
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने व्लादिमीर पुतिन और वलोडिमीर जेलेंस्की की आमने-सामने मुलाकात की तैयारी शुरू कर दी है। यह कदम ऐसे समय पर आया है जब ट्रंप यूरोप के नेताओं के साथ मिलकर यूक्रेन को दी जाने वाली सुरक्षा गारंटियों पर चर्चा कर रहे थे।
क्या वाइट हाउस में रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म होने का रोडमैप तैयार हो गया है? अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमीर जेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच आमने-सामने की बैठक की “व्यवस्था” चल रही है। उन्होंने इसे लगभग चार साल से चल रहे संघर्ष को खत्म करने की दिशा में एक “बहुत अच्छा और प्रारंभिक कदम” बताया है। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि “मैंने राष्ट्रपति पुतिन को फोन किया और राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच एक निश्चित स्थान पर बैठक की व्यवस्था शुरू कर दी है।”
दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय नेताओं और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमीर जेलेंस्की से मुलाकात के दौरान अचानक रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को फोन कर दिया। क्रेमलिन के वरिष्ठ अधिकारी यूरी उशाकोव ने इस बातचीत को “खुली और रचनात्मक” बताया है। डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच करीब 40 मिनट तक बातचीत चली, जिसमें दोनों नेताओं ने रूस और यूक्रेन की सीधी वार्ताओं को आगे बढ़ाने का समर्थन किया है।
Home / Uncategorized / वाइट हाउस में बन गया यूक्रेन में शांति का रोडमैप! पुतिन-जेलेंस्की के बीच होगी आमने-सामने की बैठक, रूस क्यों हो गया खुश?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website