
मुंबईः नवाजुद्दीन सिद्दकी जल्द ही श्रीदेवी की फिल्म ‘मॉम’ में नजर आने वाले हैं। श्रीदेवी स्टारर ‘माॅम’ में नवाज़ूद्दीन सिद्दीकी भी है, यह खबर तो पहले से थी लेकिन वे इसमें कैसे दिखेंगे इसका अंदाजा अब हुआ है। मेकर्स ने नवाज का लुक जारी कर दिया है।
नवाज ने ट्विटर पर अपना लुक रिवील करते हुए लिखा, ‘चीजें जो दिखती हैं वह होती नहीं हैं। रूप भ्रामक भी हो सकते हैं।’ नवाज अपने हर किरदार में ढल जाने के लिए जाने जाते हैं। उन्हें इस लुक में पहचान पाना काफी मुश्किल है। तस्वीर में वह आधे गंजे और चश्मा लगाए नजर आ रहे हैं। ऐसा पहली बार होगा जब नवाज इस तरह के किरदार में दिखेंगे।
फ़िल्म के नाम से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एक मां की कहानी है। यह एक थ्रिलर है जिसे रवि उद्य्वर डायरेक्ट कर रहे हैं। वैसे तो कहा जा रहा था कि मॉम में नवाज़ सिर्फ़ एक स्पेशल अपीयरेंस दे रहे हैं मगर ख़बरें यह भी थी कि इनका कुछ समय का रोल भी फ़िल्म की कहानी का अहम् हिस्सा है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website