Sunday , March 29 2026 8:34 AM
Home / Uncategorized / सेमीकंडक्टर फैक्ट्री से आत्मनिर्भर भारत को नई ताकत, जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के दौरान बोले पीएम मोदी

सेमीकंडक्टर फैक्ट्री से आत्मनिर्भर भारत को नई ताकत, जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के दौरान बोले पीएम मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के पांचवें इंटरनेशनल जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भाषण में कहा, कुछ ही सप्ताह पहले ही नोएडा में बहुत बड़ी सेमिकंडक्टर फैक्ट्री का शिलान्यास हुआ है। जो भारत को आत्मनिर्भर बना रही है।
पीएम मोदी ने शनिवार को जेवर एयरपोर्ट को देशवासियों को समर्पित करते हुए कहा, आज युवाओं को पता है कि यह जो काम हो रहा है, यह नौजवानों के भविष्य को नई उड़ान देने वाला काम है।
देशवासियों से पीएम मोदी ने कहा, देश का सबसे बड़ा प्रदेश आज सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाले राज्यों में से एक बन गया है। आज मेरे लिए गर्व और प्रसन्नता के दो कारण हैं।
पहला: इस एयरपोर्ट का शिलान्यास करने का सौभाग्य भी मुझे मिला था और इसका उद्घाटन करने का सौभाग्य भी मुझे मिला है।
दूसरा: जिस उत्तर प्रदेश ने मुझे प्रतिनिधि बनाया, सांसद बनाया, उस उत्तर प्रदेश की पहचान के साथ इस भव्य एयरपोर्ट का नाम भी जुड़ गया है।
सेमीकंडक्टर फैक्ट्री का जिक्र – पीएम मोदी ने सेमीकंडक्टर सेमीकंडक्टर उद्योग का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत तेजी से तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में नोएडा में एक बड़ी सेमीकंडक्टर फैक्ट्री का उद्घाटन किया गया है, जो देश को इलेक्ट्रॉनिक्स और चिप निर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
पश्चिम एशिया की स्थिति पर क्या बोले पीएम मोदी? – उद्घाटन समारोह के दौरान पीएम मोदी ने कहा, आज पूरा विश्व चिंतित है, पश्चिम एशिया में एक महीने से युद्ध चल रहा है। युद्ध की वजह से कई देशों में खाने-पीने का सामान, पेट्रोल, डीजल, गैस, खाद जैसी कई जरूरी चीजों का चारों तरफ संकट पैदा हो गया है।
हर देश इस संकट का सामना करने की कोशिश कर रहा है, और हमारा भारत भी पूरी शक्ति से इसका मुकाबला कर रहा है। देशवासियों की ताकत के भरोसे कर रहा है।
पीएम मोदी ने आगे कहा, भारत बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस युद्ध-प्रभावित क्षेत्रों से मंगाता है। इसलिए सरकार हर वह कदम उठा रही है, जिससे सामान्य परिवारों और हमारे किसान भाई-बहनों पर बोझ न पड़े। संकट के इस समय में भी भारत ने अपने तेज विकास को निरंतर जारी रखा है।