Saturday , March 28 2026 6:21 PM
Home / News / नेपाल में चुनाव से पहले पीएम देउबा को झटका, सहयोगी JSP ने ओली से मिलाया हाथ, चार मंत्री बर्खास्त

नेपाल में चुनाव से पहले पीएम देउबा को झटका, सहयोगी JSP ने ओली से मिलाया हाथ, चार मंत्री बर्खास्त


नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने जनता समाजवादी पार्टी (जेएसपी) के चार मंत्रियों को बृहस्पतिवार को बर्खास्त कर दिया। गौरतलब है कि आगामी आम चुनाव के लिए जेएसपी ने सीपीएन-यूएमएल से हाथ मिलाने के बाद पिछले सप्ताह सत्तारूढ़ गठबंधन का साथ छोड़ दिया था। राष्ट्रपति कार्यालय से बृहस्पतिवार शाम जारी बयान के हवाले से काठमांडू पोस्ट अखबार ने लिखा है कि प्रधानमंत्री की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने चार मंत्रियों को उनके कार्यभार से मुक्त कर दिया है। प्रधानमंत्री ने जिन चार मंत्रियों को बर्खास्त किया है, उनमें संघीय मामलों और सामान्य प्रशासनिक मामलों के मंत्री राजेन्द्र श्रेष्ठ, वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रदीप यादव, बुनियादी ढांचा मंत्री मोहम्म्द इस्तियाक राय और कृषि एवं मवेशी मंत्री मृगेन्द्र कुमार सिंह शामिल हैं।