
टॉम हॉलैंड की ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी है। दुनियाभर में फिल्म की कमाई का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा और हर दिन फिल्म नए रिकॉर्ड बना रही है। अब फिल्म ने वल्डवाइड कलेक्शन में एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने इससे पहले एक और रिकॉर्ड तोड़ा था। इस फिल्म ने ‘टाइटैनिक’ और ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ के बाद सबसे ज्यादा फुटफॉल हासिल कर दुनिया भर में हाईएस्ट फुटफॉल लिस्ट में तीसरे नंबर पर जगह बनाई। इस फिल्म ने अब बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड तोड़ तबाही मचा दी है।
जेम्स कैमरून की ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ को पीछे छोड़ते हुए ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ अब तक की तीसरी सबसे ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म की धुआंधार कमाई ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है।
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने 2.33 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई की – फिल्म 32 दिनों में, नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफिस पर सबसे आगे रही। स्टूडियो के रविवार के अनुमानों के अनुसार, इसने अमेरिका और कनाडा के सिनेमाघरों में 22.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई की जो भारतीय रुपयों में ₹22,175.00 करोड़ होती है, जिससे इसकी कुल ग्लोबल कमाई 2.33 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई और ये अब तक की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई।
‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ को पीछे छोड़, तीसरे नंबर पर पहुंची ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ – टॉम हॉलैंड की इस सुपरहीरो ब्लॉकबस्टर फिल्म की कमाई 2.33 बिलियन अमेरिकी डॉलर के आंकड़े को पार कर गई है और इसने ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ को पीछे छोड़ दिया है, जिसने अपनी थिएट्रिकल रिलीज के दौरान लगभग 2.32 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई की थी। फिल्म की हालिया कमाई चौथे हफ्ते की तुलना में सिर्फ 44% कम है।
दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट – ‘Avatar’ दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में सबसे ऊपर बनी हुई है, फिल्म ने करीब 2.92 बिलियन अमेरिकी डॉलर का ग्लोबल कलेक्शन किया है। इसके बाद ‘Avengers: Endgame’ 2.79 बिलियन डॉलर की कमाई के साथ दूसरा नंबर पर है। ‘Spider-Man: Brand New Day’ लगभग 2.33 बिलियन डॉलर के कलेक्शन के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है, जबकि ‘Avatar: The Way of Water’ 2.32 बिलियन डॉलर के साथ चौथे और ‘Titanic’ 2.25 बिलियन डॉलर की कमाई के साथ पांचवें नंबर पर है।
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन – फिल्म ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर भी 891 मिलियन अमेरिकी डॉलर की भारी कमाई की है, जिससे ये एक और बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच गई है। खबरों के अनुसार,’स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ को ‘स्टार वार्स: द फोर्स अवेकन्स’ से आगे निकलने के लिए डोमेस्टिक स्तर पर 936 मिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्यादा की कमाई करनी होगी; ‘स्टार वार्स: द फोर्स अवेकन्स’ के नाम अभी नॉर्थ अमेरिका में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड है। अगर ये उस आंकड़े को पार कर लेती है, तो ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन जाएगी।
टॉम हॉलैंड सबसे ज्यादा कमाई करने वाले तीसरे एक्टर बने -टॉम हॉलैंड ऑफिशियली ‘जो सलदाना’ और ‘स्कारलेट जोहानसन’ के बाद अब तक के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले तीसरे एक्टर बन गए हैं। सिर्फ 30 साल की उम्र में, हॉलैंड इस लिस्ट में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के एक्टर भी हैं। उनकी शानदार बॉक्स ऑफिस कमाई का बड़ा क्रैडिट ‘स्पाइडर-मैन’ के तौर पर उनकी जबरदस्त सफलता को जाता है।
नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफिस पर टॉप 10 फिल्में – सोमवार को डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस के आंकड़े जारी होने के साथ, रेंट्रैक के अनुसार शुक्रवार से रविवार तक अमेरिका और कनाडा के सिनेमाघरों में टिकट बिक्री के अनुमान में ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ 22.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ पहले स्थान पर रही।
इन फिल्मों की कमाई भी जान लीजिए – इसके बाद ‘Coyote vs. Acme’ ने 15.5 मिलियन डॉलर, ‘The Odyssey’ ने 14.3 मिलियन डॉलर, ‘Insidious: Out of the Further’ ने 10.1 मिलियन डॉलर और ‘The Dog Stars’ ने 8 मिलियन डॉलर की कमाई की। वहीं ‘Buddy’ ने 5.4 मिलियन डॉलर, ‘The End of Oak Street’ ने 5 मिलियन डॉलर, ‘PAW Patrol: The Dino Movie’ ने 4.9 मिलियन डॉलर, ‘Mutiny’ ने 2.8 मिलियन डॉलर और ‘Tony’ ने 2.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर की टिकट बिक्री दर्ज की।
Home / Entertainment / ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का बॉक्स ऑफिस पर भूचाल, Toxic की हलचल के बीच तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website