Sunday , March 8 2026 8:52 AM
Home / Uncategorized / भारत से जुड़े समूहों को तालिबान का समर्थन… इंडिया-अफगान दोस्ती से तिलमिलाए पाकिस्तानी आर्मी चीफ, उगला जहर

भारत से जुड़े समूहों को तालिबान का समर्थन… इंडिया-अफगान दोस्ती से तिलमिलाए पाकिस्तानी आर्मी चीफ, उगला जहर


तहरीक-ए-तालिबान यानी टीटीपी के हमलों से घबराए पाकिस्तानी चीफ खैबर पख्तूनख्वा में कबायली नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने पेशावर में एक मुलाकात के दौरान अफगान तालिबान पर हमला बोला तो भारत के खिलाफ जहर उगलने से नहीं चूके।
पाकिस्तान का सैन्य नेतृत्व भारत और अफगानिस्तान की मजबूत होती दोस्ती से तिलमिलाया हुआ है। अब पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने अफगान तालिबान पर भारत समर्थित आतंकवादियों का समर्थन करने का आरोप लगाया है। मुनीर ने चेतावनी दी है कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों के लिए नहीं होने दिया जाएगा। मुनीर ने खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर में गुरुवार को कबायली नेताओं के साथ एक बैठक के दौरान यह बात कही है। मुनीर की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब पाकिस्तानी सेना के खिलाफ टीटीपी के हमलों को लेकर अफगानिस्तान से तनाव चल रहा है।
भारत के खिलाफ उगला जहर – कबायली नेताओं के साथ बैठक के दौरान मुनीर ने अफगानिस्तान के साथ शांतिपूर्ण संबंध बनाए रखने की इच्छा दोहराई, लेकिन भारत के खिलाफ जहर उगलने से बाज नहीं आए। मुल्ला मुनीर के नाम से मशहूर पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने कहा कि इस्लामाबाद के शांति के प्रयासों के बावजूद तालिबान भारत से जुड़े आतंकवादी समूहों की सहायता करता रहा है