
लाल किला ब्लास्ट की जांच में एजेंसियों को पता चला है कि फिदायीन अटैक का ब्लू प्रिंट पाकिस्तान में इसी साल तैयार हुआ था। सूत्रों ने बताया कि भारत के खिलाफ फिदायीन दस्ता तैयार करने को जैश ए मोहम्मद बड़े पैमाने पर हवाला के जरिए फंड जुटा रहा है। एजेंसियों ने मंगलवार को एक संदिग्ध बांग्लादेशी एबीटी सदस्य इख्तियार को पकड़ा है।
दिल्ली धमाका तो सिर्फ ट्रेलर था। पाकिस्तान का आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद भारत के खिलाफ फिदायीन अटैक को लेकर ब्लू प्रिंट कर चुका है। लाल किला ब्लास्ट की जांच में एजेंसियों को पता चला है कि फिदायीन अटैक का ब्लू प्रिंट पाकिस्तान में इसी साल तैयार हुआ था। जैश की मंशा है कि बेशक यह पहला सुसाइड बॉम्बर है, लेकिन आखिरी नहीं। जांच एजेंसी से जुड़े सूत्रों की मानें तो जैश ए मोहम्मद ने टेरर फंडिंग और जिहाद के लिए ‘डिजिटल कोर्स’ लॉन्च किया है। सूत्रों ने बताया कि भारत के खिलाफ फिदायीन दस्ता तैयार करने को जैश-ए-मोहम्मद बड़े पैमाने पर हवाला के जरिए फंड जुटा रहा है।
टेरर फंडिंग के लिए ‘डिजिटल कोर्स’ किया लॉन्च – सूत्रों ने बताया कि एजेंसियों को इस संबंध में बेहद चौंकाने वाली जानकारी हाथ लगी है। लाल किला ब्लास्ट से 15 दिन पहले अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ‘तुहफत उल मोमिनात’ नाम से एक ऑनलाइन कोर्स शुरू किया था। यह कोर्स खास तौर से महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया। जांच एजेंसी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस ऑनलाइन कोर्स का मकसद मजहबी और जिहादी ट्रेनिंग देने के साथ-साथ संगठन की गतिविधियों के लिए पैसे जुटाना है।
Home / Uncategorized / दिल्ली धमाका तो ट्रेलर था, भारत के खिलाफ फिदायीन दस्ता तैयार करने में लगा जैश, ऐसे जुटा रहा फंड
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website