
हॉलीवुड स्टार एमी रोसम ने एक बड़ा ख़ुलासा किया है। उन्होंने कही है कि एक बड़ी फिल्म में रोल देने के लिए डायरेक्टर ने उन्हें बिकिनी में आने को कहा था ताकि वो देख सके कि एमी मोटी तो नहीं हो गई।
विदेशी मीडिया की खबरों के मुताबिक एक बड़ी मूवी के लिए उसे अहम् रोल ऑफर किया गया था लेकिन उसके लिए जब डायरेक्टर की तरफ़ से ऐसी डिमांड की गई तो वो स्तब्ध रह गईं। टीवी सीरीज़ shameless से मशहूर हुई एमी ने बताया यह पिछले साल की बात है।
उन्होंने कहा ‘साल पहले की बात है जब एजेंट का कॉल आया और उसने कहा कि वो बड़ी शर्मिंदगी के साथ ये कह रहा है कि एक बड़ी मूवी के लिए मुझे रोल ऑफर हुआ है। मेकर मेरे काम से ख़ुश हैं लेकिन डायरेक्टर चाहता है कि आप उसके ऑफिस में बिकिनी में आएं। आपको रोल के लिए सिर्फ इतना ही करना होगा। आप कोई ऑडिशन नहीं होगा। दरअसल डायरेक्टर ये देखना चाहता था कि कहीं मैं मोटी तो नहीं हो गई हूं। एक सेकेंड के लिए तो मुझे समझ में ही नहीं आया कि मैं क्या करूं। पहले तो मुझे लगा कि शायद मेरा किरदार बिकिनी वाला ही होगा। पर वैसा नहीं था।’
बार बार पूछे जाने के बाद भी एमी ने न तो उस डायरेक्टर के नाम का ख़ुलासा किया। न ही फिल्म के नाम का जिक्र उन्होंने किया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website