
बीजिंग: दो बार ओलिंपिक चैम्पियन रहे बैडमिंटन खिलाड़ी लिन दान लिन दान की पोल खुल गई है। लिन का लंबे समय से मॉडल ब्यूटी क्वीन झाओ याकी के साथ अफेयर चल रहा था जिसका खुलासा चीन के फ्रीलांस फोटोग्राफर ने एक तस्वीर को सोशल मीडिया में वायरल कर किया है। लिन दान का राज ऐसे समय खुला जब उनकी पत्नी शी शिंगफांग ने बेटे को जन्म दिया।
एक वेबसाइट के अनुसार फोटोग्राफर फ्रीलांस के द्वारा लिन और उनकी गर्लफ्रेंड झाओ की एक साथ तस्वीर खींची गई है। तस्वीरें एक होटल रूम की हैं, जहां लिन और उनकी मॉडल गर्लफ्रेंड साथ में वक्त बिता रहे थे। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया साइट वीबो पर ये फोटोज जारी कीं। फोटोज में साफ दिख रहा है कि होटल के रूम में ये दोनों एक दूसरे किस करते और हग (गले मिलते) करते दिख रहे हैं।
लिन और उनकी गर्लफ्रेंड की तस्वीर चीनी मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है और दोनों के अफेयर की बात होने लगी है। तस्वीर वायरल होने के बाद लिन ने वीबो पर अपने फॉलोअर्स और फैन्स से माफी मांगी। लिन ने अपने मैसेज में लिखा, मैं अपना बचाव नहीं करूंगा, लेकिन मेरे बर्ताव ने मेरे परिवार को बहुत चोट पहुंचाई है। मुझे उनसे माफी मांगनी चाहिए।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website