Saturday , March 7 2026 10:50 AM
Home / Uncategorized / दशक का सबसे शक्तिशाली तूफानः हवा में स्कूटर सहित उड़ने लगे लोग व बॉलकनी की दीवार, चलते वाहनो सहित बह गया पुल

दशक का सबसे शक्तिशाली तूफानः हवा में स्कूटर सहित उड़ने लगे लोग व बॉलकनी की दीवार, चलते वाहनो सहित बह गया पुल


चीन और वियतनाम में टाइफून यागी तूफान ने भारी तबाही मचाई है। इसे एक दशक के भीतर का सबसे शक्तिशाली तूफान माना जा रहा है। एसोसिएटेड की रिपोर्ट के मुताबिक इस तूफान के कारण दक्षिणी चीन में करीब दस लाख लोगों को पलायन करना पड़ा है। शक्तिशाली तूफ़ान यागी ने वियतनाम को प्रभावित किया, जिसके कारण कम से कम 59 लोगों की मौत हो गई।
भूस्खलन और बाढ़ के कारण कई लोग लापता हैं। एक पुल ढह गया, लाखों लोगों की बिजली चली गई और 20 यात्रियों वाली एक बस बह गई। इस बीच सोशल मीडिया पर तूफान के कई भयावह वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें कई क्षेत्रों में हुई तबाही को देखा जा सकता है।