
लॉस एंजेलिस। गायिका कैरी कैटोना पॉप बैंड ‘एटॉमिक किटन’ के अपने पूर्व साथियों से काफी खफा हैं। कैरी के खफा होने की वजह यह है कि बैंड के सभी पूर्व साथियों ने उनके बिना ही बैंड की 20वीं सालगिरह का जश्न मनाने की तैयारी में हैं।
कैरी का बैंड की पूर्व साथी नताशा हैमिल्टन से उस समय तीखी नोंकझोक हुई, जब नताशा ने कहा कि वह (कैरी) धूर्त थी।
कैरी (37) खफा है कि 2016 में बैंड के रियूनियन के बाद भी उन्हें अलग रखा गया।
कैरी ने इंस्टाग्राम पर अपना यह गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, एटॉमिक किटन अपनी 20वीं सालगिरह का जश्न मना रहा है और मुझे आमंत्रित नहीं किया। मैं बहुत दुखी हूं। बेहद बुरा है कि बैंड के संस्थापक सदस्य को ही इस जश्न में नहीं आने दिया गया। मुझे अभी तक नहीं पता है कि मैंने ऐसा किया क्या है। उम्मीद करती हूं आप लुत्फ उठाएं, नताशा हैमिल्टन, लिज मैक्कर्लान।’’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website