Thursday , March 19 2026 8:24 AM
Home / Uncategorized / राजनीति में फुलस्टॉप नहीं होता, सदन में हर MPs का योगदान… 37 राज्यसभा सांसदों की विदाई पर बोले पीएम मोदी

राजनीति में फुलस्टॉप नहीं होता, सदन में हर MPs का योगदान… 37 राज्यसभा सांसदों की विदाई पर बोले पीएम मोदी


संसद के उच्च सदन राज्यसभा से 37 सांसदों की आज विदाई हो रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजनीति में फुलस्टॉप नहीं होता है। सदन में हर सांसद का योगदान है। राज्यसभा से रिटायर हो रहे सदस्यों को विदाई देने के मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि कई सदस्य फिर सदन में लौटकर आएंगे। रिटायर हो रहे सासंदों में सभी योगदान शानदार रहा। जो जा रहे हैं, लेकिन आने वाले नहीं हैं, उनको भी मैं कहना चाहूंगा कि भविष्य आपका भी इंतजार कर रहा है और आपका अनुभव, आपका योगदान राष्ट्र जीवन में हमेशा बना रहेगा।
राज्यसभा सांसदों की विदाई पर ये बोले पीएम मोदी – पीएम मोदी ने कहा कि आज यहां से जो साथी विदाई ले रहे हैं, उनमें से कुछ फिर से आने के लिए विदाई ले रहे हैं। कुछ विदाई के बाद यहां का अनुभव लेकर सामाजिक जीवन में कुछ न कुछ विशेष योगदान के लिए जा रहे हैं। सदन के अंदर अनेक विषयों पर चर्चाएं होती हैं, हर किसी का महत्वपूर्ण योगदान होता है, कुछ खट्टे मीठे अनुभव भी रहते हैं। लेकिन, जब ऐसा अवसर आता है, तो स्वाभाविक रूप से दलगत भावना से ऊपर उठकर हम सबके भीतर एक समान भाव प्रकट होता है कि हमारे ये साथी अब किसी और विशेष काम के लिए आगे बढ़ रहे हैं।
रिटायर सांसदों से बोले पीएम- भविष्य आपका इंतजार कर रहा – प्रधानमंत्री ने कहा कि जो जा रहे हैं, लेकिन आने वाले नहीं हैं, उनको भी मैं कहना चाहूंगा कि राजनीति में कोई फुलस्टॉप नहीं होता है, भविष्य आपका भी इंतजार कर रहा है और आपका अनुभव, आपका योगदान राष्ट्र जीवन में हमेशा बना रहेगा। मैं जरूर कहूंगा कि आदरणीय देवेगौड़ा जी, आदरणीय खरगे जी, आदरणीय शरद पवार जी ऐसे वरिष्ठ लोग हैं, जिनके जीवन की आधे से अधिक उम्र संसदीय कार्यप्रणाली में गई है।
हमारे जो माननीय सांसद विदाई ले रहे हैं, इन सभी को पुराने और नए संसद भवन में बैठने का भी मौका मिला। इनको दोनों इमारतों में राष्ट्र के कल्याण के लिए अपना योगदान देने एक अवसर मिला है और अपने कार्यकाल में ही उनको इस नए सदन की निर्माण प्रक्रिया में और नए सदन की निर्णय प्रक्रिया में भी हिस्सा बनने का अवसर मिला है। ये इनके जीवन में एक नई याद रहेगी, नई स्मृति रहेगी।
उपसभापति हरिवंश बेहद मृदुभाषी: PM – पीएम मोदी ने कहा कि इतने लंबे अनुभव के बाद भी सभी नए सांसदों को इनसे सीखना चाहिए कि समर्पित भाव से सदन में आना, जो उनसे बन सकता है, उतना योगदान करना। यानी समाज में से जो जिम्मेदारी मिली है, उसके प्रति पूरी तरह समर्पित रहना। मैं उनके योगदान की भूरि-भूरि सराहना करूंगा। उसी प्रकार से हमारे उप सभापति हरिवंश जी विदाई ले रहे हैं। हरिवंश जी को लंबे समय तक इस सदन में अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला है। ये बहुत ही मृदुभाषी हैं और सदन को चलाने में सबका विश्वास जीतने का इन्होंने निरंतर प्रयास किया है।
खरगे बोले- नेता कभी रिटायर नहीं होते – राज्यसभा सांसदों की विदाई पर सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि नेता कभी रिटायर नहीं होते। सभी सांसदों की बातों को सुना जाना चाहिए। सदन ज्यादा से ज्यादा चलना चाहिए। मिलकर काम करना चाहिए, ये बड़ी ताकत है। जनता के मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। रिटायर होने वाले कुछ साथी फिर वापस आएंगे कुछ नहीं आएंगे। खरगे ने कहा कि पब्लिक लाइफ में रहने वाले सदस्य कभी रिटायर और टायर्ड नहीं होते। राज्यसभा के 37 सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है।
आज ये 37 राज्यसभा सांसद हुए रिटायर
महाराष्ट्र – * डॉ भागवत किशनराव कराड
* डॉ फौजिया तहसीन अहमद खान
* प्रियंका विक्रम चतुवेर्दी
* शरदचंद्र गोविंदराव पवार
* धैर्यशील मोहन पाटिल
* रजनी अशोकराव पाटिल
* रामदास बंडू अठावले