
एक्टर विद्युत जामवाल की बेहद तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फिटनेस और एक्शन के कारण विद्युत बच्चों से लेकर युवाओं के बीच बेहद पॉपुलर हैं। वह बिना किसी स्टंटमैन के अपने सारे खतरनाक स्टंट खुद करते हैं और यही खूबी उन्हें सबसे अलग बनाती है। यही नहीं, साल 2018 में विद्युत जामवाल को दुनिया के 6 सबसे बेहतरीन मार्शल आर्टिस्ट्स की फेहरिस्त में शुमार किया गया था। विद्युत जामवाल की पॉपुलैरिटी खूब तेजी से बढ़ रही है और अब हॉलीवुड सुपरस्टार जेसन मोमोआ भी उनके मुरीद बन गए हैं। उन्होंने विद्युत को सबसे खूबसूरत इंसानों में से एक बताया है।
बता दें कि जेसन मोमोआ ने विद्युत जामवाल संग हॉलीवुड फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ में काम किया है, जो अक्तूबर 2026 में रिलीज होगी। इस फिल्म से विद्युत जामवाल हॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।
जेसन मोमोआ हुए विद्युत जामवाल के मुरीद – ‘जूम’ को दिए इंटरव्यू में जेसन मोमोआ ने विद्युत जामवाल के हुनर, करिश्मा और मार्शल आर्ट्स में महारत हासिल करने की काबिलियत की तारीफ की। साथ ही उनके मार्शल आर्ट्स के टैलेंट को अविश्वसनीय बताया। वह बोले, ‘वह सबसे खूबसूरत इंसानों में से एक हैं। वह बहुत टैलेंटेड और अविश्वसनीय हैं।’
‘विद्युत को मुझे बॉलीवुड में काम दिलाना चाहिए’ – जेसन मोमोआ ने फिर मजाक में कहा कि विद्युत जामवाल को उन्हें भारतीय सिनेमा में ब्रेक दिलवाने में मदद करनी चाहिए। अगर वो साथ काम करेंगे, तो और मजा आएगा। साथ ही उन्होंने एक दिन भारत आने की भी इच्छा जाहिर की। जेसन मोमोआ बोले, ‘उन्हें मुझे बॉलीवुड में कोई काम दिलाना चाहिए। उन्हें मेरे लिए कुछ इंतजाम करना चाहिए। हमें साथ में कुछ करना चाहिए। मजा आएगा। मैंने यह बात कही है और मैं अपनी बात पर कायम हूं। मैं एक दिन भारत आऊंगा और मुझे उस दिन का बेसब्री से इंतजार है।’
उन्हें मुझे बॉलीवुड में कोई काम दिलाना चाहिए। उन्हें मेरे लिए कुछ इंतजाम करना चाहिए। हमें साथ में कुछ करना चाहिए। मैं एक दिन भारत आऊंगा और मुझे उस दिन का बेसब्री से इंतजार है। विद्युत और भारत आने पर जेसन मोमोआ
विद्युत जामवाल हाल ही तब चर्चा में आ गए थे, जब उन्होंने लोनावला के कैवल्यधाम के एक योगोत्सव कार्यक्रम में धाराप्रवाह संस्कृत में भाषण दिया और दमदार शंखनाद किया। सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए थे। विद्युत ने अपने भाषण की शुरुआत संस्कृति के पारंपरिक श्लोकों से की थी, और सबका दिल जीत लिया था।
इससे पहले विद्युत ने लास वेगास में सिनेमाकॉन 2026 में गायत्री मंत्र पढ़ा था। विदेशी सरजमीं पर उनका यह अंदाज देख फैंस भी मुरीद हो गए थे। उन्होंने इवेंट में वैदिक मंत्रों के पाठ के अलावा सूर्य, चंद्र मंत्र और गायत्री मंत्र का पाठ भी किया था।
‘स्ट्रीट फाइटर’ में विद्युत जामवाल का रोल और बाकी कास्ट – ‘स्ट्रीट फाइटर’ की बात करें, तो इस फिल्म में विद्युत जामवाल योग गुरु धल्सिम के रोल में दिखेंगे। फिल्म में नोओ सेंटिनियो, एंड्रयू कोजी, कलिना लियैंग, कोडी रोड्स, Orville Peck, Olivier Richters, Hirooki Goto, Rayna Vallandingham और Alexander Volkanovski जैसे कलाकार हैं। इस फिल्म को किताओ सकुराई ने डायरेक्ट किया है।
Home / Entertainment / विद्युत जामवाल जैसा कोई नहीं! हॉलीवुड सुपरस्टार Jason Momoa ने जमकर की तारीफ- वह सबसे खूबसूरत इंसान
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website