Sunday , March 8 2026 8:55 AM
Home / Uncategorized / यहां ड्रामा नहीं डिलीवरी होनी चाहिए… शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष को पीएम मोदी की खरी-खरी

यहां ड्रामा नहीं डिलीवरी होनी चाहिए… शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष को पीएम मोदी की खरी-खरी


संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। सरकार इस सत्र में 13 महत्वपूर्ण बिल पेश करेगी। इनमें आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विधेयक शामिल हैं। वहीं, विपक्ष एसआईआर और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। प्रधानमंत्री ने चर्चा के लिए सरकार की तत्परता जताई है।
संसद का शीतकालीन सत्र आज सोमवार से शुरू हो रहा है। सरकार इस सत्र में 13 बिल पेश करने वाली है, जिनमें बड़े इकोनॉमिक और नेशनल सिक्योरिटी से जुड़े विधेयक शामिल हैं। वहीं विपक्ष एसआईआर, राष्ट्रीय सुरक्षा समेत कई दूसरे मुद्दों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहा है।
सदन में शीतकालीन सत्र के शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह सत्र काफी सार्थक होने वाला है। इस दौरान उन्होंने कहा, सरकार अहम मुद्दों पर चर्चा करने को तैयार है। साथ ही उन्होंने विपक्ष से सदन को सुचारु रूप से चलाने में सहयोग देने का आग्रह किया ।
इस शीतकालीन सत्र में पेश किए जाने वाले सबसे खास बिलों में सेंट्रल एक्साइज अमेंडमेंट बिल 2025 और हेल्थ सिक्योरिटी नेशनल सिक्योरिटी सेस बिल 2025 शामिल हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इन बिलों को लोकसभा में पेश करने की उम्मीद है। इन दो कानूनों का मकसद तंबाकू और पान मसाला जैसे ‘सिन गुड्स’ पर मौजूदा जीएसटी कंपनसेशन सीईएसएस को रिवाइज्ड एक्साइज लेवी से बदलना है।