Sunday , March 8 2026 8:51 AM
Home / Uncategorized / पैसों की तंगी और कष्टों से मुक्ति के लिए शनिवार को करें ये उपाय

पैसों की तंगी और कष्टों से मुक्ति के लिए शनिवार को करें ये उपाय


हर इंसान अपने जीवन में सुख की चाहत जरूर रखता है। सुख की चाहत के लिए वो खूब मेहनत करता है। लेकिन बहुत बार ऐसा होता है कि आपकी मेहनत के बावजूद भी परिणाम वो नहीं मिलते जो आपको चाहिए होते हैं या जिनकी आपको उम्मीद होती है।

अगर आप अमीर बनना चाहते हैं आज हम कुछ टोटके बताने जा रहे है जिससे आप अमीर बन सकते है और अपने सारे कष्टों से मुक्ति पा सकते हैं। जी हां, अगर आप हमेशा पैसों की परेशानी देखते हैं और आपके पास पैसों की कमी रहती है तो आप इस टोटके को करने के बाद आप अमीर बन सकते हैं और आपके पास पैसा ही पैसा आ सकता है।

लेकिन ध्यान रहे कि यह उपाय आपको केवल शनिवार को करना है। सप्ताह में शनिवार ही एक दिन ऐसा होता है जब किए हुए टोटके सबसे ज्यादा असर दिखाते हैं जी हां, लेकिन शनिवार शाम के टोटके कुछ खास तरह के हैं, जिनसे आप दुर्भाग्य, सौभाग्य में बदलना शुरू हो जाता है। आज हम शनिवार को किया जाने वाला एक टोटका बताने जा रहे हैं जिसे करने के बाद आप अमीर बन सकते हैं। आइए जानते हैं।
करें ये उपार…
शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करे और शनि मंत्र ओम शं शानैश्चराय नम : का जप रुद्राक्ष की माला से कम से कम 108 बार करे। ध्यान रहे कि आपको ऐसा हर शनिवार को करने से साढ़ेसाती और ढय्या में भी लाभ मिलता है और आपके पास धन ही धन आता है।
अगर आप अमीर बनना चाहते हैं तो शनिवार को, किसी भी शुभ योग/शुभ चौघडिया में शाम के वक्त अपनी लंबाई के बराबर लाल रेशमी सूत नाप लें और फिर एक पत्ता बरगद का तोड़ें।

उसके बाद उसे स्वच्छ जल से धोकर पोंछ लें और पत्ते पर अपनी कामना रूपी नापा हुआ लाल रेशमी सूत लपेट दें और पत्ते को बहले हुए जल में प्रवाहित कर दें। कहा जाता है ऐसा करने से सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती है और भाग्य चमकने लगता है और घर में धन दौलत आने लगती है।
शनिवार के दिन किए जा सकते हैं कुछ खास उपाय …
जैसे सूर्योदय से पहले शरीर पर तेल मालिश करने के बाद स्नान करें।
इस दिन कहीं यात्रा पर नहीं जाना चाहिए।
गाय और कुत्तों को तेल में बनी चीजें खिलाने से विशेष लाभ होता है।
इस दिन शनि मंदिर में शनिदेव के साथ ही हनुमान जी के दर्शन करना शुभ होता है।
इस दिन शनिदेव की आंखों में नहीं देखना चाहिए।