Saturday , March 7 2026 3:23 PM
Home / Uncategorized / यह लड़ाई राजनीतिक नहीं, संविधान बचाने की है, हिरासत में लिए जाने पर बोले राहुल गांधी

यह लड़ाई राजनीतिक नहीं, संविधान बचाने की है, हिरासत में लिए जाने पर बोले राहुल गांधी


बिहार में मतदाता सूची में गड़बड़ी के विरोध में ‘इंडिया’ ब्लॉक ने संसद से निर्वाचन सदन तक मार्च निकाला, जिसका नेतृत्व राहुल गांधी ने किया। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया, जिसके बाद अखिलेश यादव बैरिकेड फांद गए। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए।
नई दिल्लीः बिहार में मतदाता सूची में गड़बड़ी और चुनावों में कथित धांधली के खिलाफ ‘इंडिया’ ब्लॉक ने सोमवार को संसद से निर्वाचन सदन तक मार्च निकाला। मार्च में आगे आगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी चल रहे थे। इस दौरान काफी हंगामा हुआ और दिल्ली पुलिस ने विपक्ष के नेताओं को चुनाव आयोग तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया। पुलिस के रोकने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव बैरिकेड फांद गए। इस दौरान विपक्ष के नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।
हिरासत में लिए जाने पर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “हकीकत यह है कि वे बोल नहीं सकते। सच्चाई देश के सामने है। यह लड़ाई राजनीतिक नहीं है। यह संविधान बचाने की लड़ाई है। वन मैन, वन वोट लड़ाई है। हम एक साफ़-सुथरी मतदाता सूची चाहते हैं।”