
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप और न्यूयॉर्क मेयर के बीच सद्भावपूर्ण मुलाकात की सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र ऐसे ही काम करना चाहिए। थरूर की इस टिप्पणी पर बीजेपी ने राहुल गांधी को संदेश लेने की सलाह दी है।
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के बीच हुई गर्मजोशी भरी मुलाकात की सराहना की है। उन्होंने कहा, ‘लोकतंत्र को ऐसे ही काम करना चाहिए’ और भारत में भी ऐसी ही भावना देखने की उम्मीद जताई। थरूर की इस टिप्पणी पर बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को यह संदेश लेने की सलाह दी है। यह मुलाकात न्यूयॉर्क सिटी मेयर चुनाव के दौरान एक-दूसरे पर तीखे हमले करने के महीनों बाद हुई थी, लेकिन व्हाइट हाउस में दोनों नेताओं ने आपसी सद्भाव दिखाया।
शशि थरूर ने एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा, ‘लोकतंत्र को ऐसे ही काम करना चाहिए, चुनाव में अपने विचारों के लिए पूरी ताकत से लड़िए, लेकिन नतीजे आने के बाद देशहित में साथ मिलकर काम कीजिए, मैं भारत में ऐसा और देखना चाहूंगा, और मैं अपना हिस्सा करने की कोशिश कर रहा हूं।’
Home / Uncategorized / लोकतंत्र को ऐसे ही काम करना चाहिए… शशि थरूर ने फिर दिया तीखा बयान, बीजेपी ने राहुल गांधी को घेरा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website