Monday , March 2 2026 3:17 PM
Home / Off- Beat / रोंगटे खड़े कर देगा हाइवे पर कार एक्सीडेंट का ये वीडियो, लोगों ने ऐसे बचाई ड्राइवर की जान

रोंगटे खड़े कर देगा हाइवे पर कार एक्सीडेंट का ये वीडियो, लोगों ने ऐसे बचाई ड्राइवर की जान


अमेरिका में हुए कार एक्सीडेंड का ऐसा वीडियो सोशल मीडया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। हैरानी की बात यह है कि लोगों की हिम्मत और समझदारी की वजह से कार ड्राइवर की जान बच गई। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यस्त सड़क पर एक तेज रफ्तार कार कलाबाजी खाते हुए पलट गई और कार का डॅाइवर अंदर फंस गया। इसी दौरान कुछ लोग आए और कार को पलटकर ड्राइवर की जान बचाई।

इस हादसे का एरियर व्यू काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को ABC शिकागो स्टेशन ने शेयर किया है।जिसमें देखा जा सकता है कि कार स्पिन करती हुई उलटी पलट गई। हादसा होने के बाद कुछ लोग वहां पहुंच गए और धक्का देकर कार को पलट दिया जिसके बाद ड्राइवर को बाहर निकाला गया।ड्राइवर का नाम ऑरलेंडो हरनेनडेज बताया जा रहा है. जिसे हादसे में मामूली चोटें आई हैं । इस एरियल फुटेज के अब तक 7 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं और 3 लाख से ज्यादा लाइक्स हो चुके हैं।
ट्विटर यूजर्स लोगों की खूब तारीफ कर रहे हैं, जिन्होंने कार ड्राइवर की जान बचाई। एक यूजर ने लिखा- ‘ये लोग हीरो बनने के लिए ऐसा नहीं कर रहे हैं।इन्होंने एक साथी अमेरिकी की जान बचाने के लिएहिम्मत और समझदारी दिखाई। इस शख्स को मदद की जरूरत थी और इन लोगों ने उसकी मदद की। ईश्वर उन्हें खुश रखे। ‘ अन्य यूजर ने लिखा- ‘इस वीडियो को देखकर आंखों में आंसु आ गए। काले, सफेद, जवान और बुजुर्ग मदद के लिए आगे आए. ये अमेरिका है.. ये खूबसूरत अमेरिका है। ‘