Friday , December 26 2025 2:31 PM
Home / News / पाकिस्‍तान-रूस के बीच तेजी से बढ़ रहा है व्यापार, पुतिन की नई दोस्ती से क्या भारत के लिए बढ़ेगी टेंशन!

पाकिस्‍तान-रूस के बीच तेजी से बढ़ रहा है व्यापार, पुतिन की नई दोस्ती से क्या भारत के लिए बढ़ेगी टेंशन!


पाकिस्तान लंबे से अमेरिका तो भारत रूस का दोस्त रहा है। भारत-पाकिस्तान के बीच तनातनी रही है तो रूस और अमेरिका के रिश्ते में खटास भी दुनिया में जगजाहिर है लेकिन हालिया वर्षों में चीजें बदलती दिख रही है। पाकिस्तान और रूस अपने आर्थिक संबंधों को मजबूत करते हुए द्विपक्षीय व्यापार का दायरा बढ़ाना जारी रखे हुए हैं। दोनों देशों ने 2022 से गेहूं, तेल से लेकर फल, सब्जियां, चमड़े के सामान के साथ तकनीक का भी आदान प्रदान किया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव के अनुसार, पहली बार दोनों देशों का दोतरफा व्यापार एक अरब डॉलर तक पहुंच गया है। इस साल मार्च में पाकिस्तान से जमीनी रूट से 16 ट्रस संतरे रूस पहुंचे तो दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग का नया आयाम सामने आया।
स्पुतनिक इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के बाद पाकिस्तान से जिस तरह रूस के संबंध सुधर रहे हैं, वो निश्चित ही भारत के लिए ध्यान देने की बात है। मॉस्को में पाकिस्तानी दूतावास के प्रवक्ता ने स्पुतनिक इंडिया से इस संबंध में कहा कि पाकिस्तान रूस को एक महत्वपूर्ण और विश्वसनीय वाणिज्य भागीदार के रूप में देख रहा है। 2023 में रूस से पाकिस्तान को गेहूं का आयात रिकॉर्ड 1.4 मिलियन टन था। साथ ही रूस से तेल की खरीद भी दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण है। अब तक तेल की चार खेप पाकिस्तान पहुंच चुकी है।