Monday , February 16 2026 7:50 AM
Home / Uncategorized / जर्मनी रुकने वाले भारतीय पर्यटकों में जबरदस्त वृद्धि, 2022 में 209 प्रतिशत बढ़ी संख्या

जर्मनी रुकने वाले भारतीय पर्यटकों में जबरदस्त वृद्धि, 2022 में 209 प्रतिशत बढ़ी संख्या


कोविड का प्रकोप थमने के बाद भारतीय पर्यटकों के विभिन्न देशों में घूमने जाने की गतिविधियों में तेजी आई है। कई लोगों की पसंदीदा जगह दुबई है तो कई लोग दक्षिण एशियाई जाना पसंद कर रहे हैं। वहीं, यूरोप में भी एक देश जहां भारतीय पर्यटकों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। भारतीय पर्यटकों ने 2022 में जर्मनी में 6.23 लाख से अधिक रातें बिताईं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 209 प्रतिशत अधिक है। जर्मनी के राष्ट्रीय पर्यटक बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, ये आंकड़ा कोविड-19 महामारी से पूर्व की तुलना का अब भी सिर्फ 65 प्रतिशत ही है।
भारत के लिए जर्मनी राष्ट्रीय पर्यटक कार्यालय (GNTO) के निदेशक रोमित थियोफिलस ने कहा कि भारतीयों ने जर्मनी में 2021 में 2.01 लाख रातें बिताईं थी। थियोफिलस ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भारतीयों ने 2019 में जर्मनी में रिकॉर्ड 9.61 लाख से अधिक रातें बिताईं थी। उक्त आंकड़ा 2019 के मुकाबले 65 प्रतिशत है। इसमें निरंतर वृद्धि की गुंजाइश बनी हुई है। भारतीयों के बीच अंतरराष्ट्रीय यात्रा की भारी मांग है।” उन्होंने कहा कि जर्मनी एक आकर्षक गंतव्य है और वहां करने को बहुत कुछ है। लक्ष्य इसे कोविड-19 वैश्विक महामारी के पहले के स्तर तक पहुंचाना है।