
रूस ने यूक्रेन के नाटो में शामिल होने पर तीसरे विश्व युद्ध की चेतावनी दी है। रूसी सुरक्षा परिषद के एक अधिकारी ने कहा कि अगर यूक्रेन को अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो सैन्य गठबंधन में शामिल किया जाता है, तो यूक्रेन में संघर्ष तीसरे विश्व युद्ध में बढ़ने की गारंटी होगी। रूस की इस धमकी के बाद से यूरोपीय देशों की चिंता बढ़ गई है। यूरोप पहले से ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के परमाणु हथियारों के इस्तेमाल करने वाली धमकी से परेशान है। इस बीच नाटो ने रूस के परमाणु हमलों की धमकियों को लेकर विचार विमर्श किया। नाटो देशों की अगले हफ्ते परमाणु युद्धाभ्यास करने की योजना है। नाटो के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की यह बैठक संगठन के ब्रसेल्स स्थित मुख्यालय में हुई। यह बैठक आमतौर पर वर्ष में एक बार या दो बार आयोजित होती है।
रूसी न्यूज एजेंसी TASS ने रूस की सुरक्षा परिषद के उप सचिव अलेक्जेंडर वेनेडिक्टोव के हवाले से कहा कि कीव अच्छी तरह से जानता है कि इस तरह के कदम का मतलब तीसरे विश्व युद्ध की गारंटी होगी। वेनेडिक्टोव रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव और पुतिन के एक शक्तिशाली सहयोगी निकोलाई पेत्रुशेव के डिप्टी हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यूक्रेन का आवेदन एक प्रॉपगैंडा था क्योंकि पश्चिमी देश यूक्रेन की नाटो सदस्या के परिणाम को अच्छी तरह जानते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कदम की आत्मघाती प्रकृति को नाटो के सदस्य खुद समझते हैं।
Home / News / यूक्रेन का नाटो में शामिल होना तीसरे विश्व युद्ध की गारंटी, पूरी दुनिया पर होगा असर, रूस की आखिरी चेतावनी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website