Saturday , March 28 2026 4:43 PM
Home / News / यूक्रेन के राष्ट्रपति सड़क हादसे में बाल बाल बचे, जेलेंस्की को आईं मामूली चोटें

यूक्रेन के राष्ट्रपति सड़क हादसे में बाल बाल बचे, जेलेंस्की को आईं मामूली चोटें

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) एक कार दुर्घटना (Car Accident) में बाल-बाल बच गए. उन्हें मामूली चोटें आईं हैं. यूक्रेनी मीडिया पोर्टल द कीव इंडिपेंडेंट ने ज़ेलेंस्की के प्रवक्ता के हवाले से बताया है कि वोलोडिमिर जेलेंस्की को इस दुर्घटना में कोई गंभीर चोट नहीं लगी है. जेलेंस्की के प्रवक्ता सेरही न्याकिफ़ोरोव (Serhii Nykyforov) ने 15 सितंबर को एक फ़ेसबुक पोस्ट में कहा कि एक कार राष्ट्रपति की कार से टकरा गई थी.
मीडिया पोर्टल के मुताबिक दुर्घटना के बाद एक डॉक्टर ने यूक्रेन (Ukraine) के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की की जांच की. डॉक्टर ने जेलेंस्की के ड्राइवर की भी मेडिकल जांच की.
बाल-बाल बचे वोलोडिमिर जेलेंस्की : यूक्रेन के राष्ट्रपति (Ukraine President) वोलोडिमिर जेलेंस्की के प्रवक्ता न्याकिफ़ोरोव ने कहा कि लॉ इन्फोर्समेंट एजेंसी पूरी तरह से दुर्घटना की जांच करेगी. दुर्घटना की सभी परिस्थितियों की जांच होगी. बताया जा रहा है कि एक कार यूक्रेन के नेता वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की को ले जा रही कार से उस वक्त टकरा गई, जब राष्ट्रपति का काफिला कीव से होकर गुजर रहा था. हालांकि दुर्घटना में राष्ट्रपति को कोई ज्यादा गंभीर चोट नहीं लगी है.