
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से 2 दिन के मुंबई दौरे पर हैं। पीएम का ये दौरा कई मायनों में खास है, क्योंकि इस दौरे में एक तरफ तो प्रधानमंत्री मुंबई के पहले अंडरग्राउंड मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे, वहीं दूसरी तरफ ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से भी मुलाकात करेंगे। पूरी संभावना है कि स्टार्मर से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी भगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत प्रत्यर्पित करने का मुद्दा भी उठा सकते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल (9 अक्टूबर) सुबह करीब 10 बजे मुंबई में यूनाइटेड किंगडम (UK) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की मेजबानी करेंगे। अपने दो दिवसीय दौरे के लिए स्टार्मर मुंबई पहुंच चुके हैं। ब्रिटिश पीएम का यह दौरा बेहद खास है। क्योंकि उनकी ये विजिट ऐसे समय में हो रही है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूरोपीय देशों पर भारत के ऊपर भारी-भरकम टैरिफ लगाने का दबाव बना रहे हैं।
पीएम मोदी मुंबई के जिस अंडरग्राउंड मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन करने जा रहे हैं, वह आचार्य अत्रे चौक और कफ परेड स्टेशनों के बीच अंतिम 10.99 किलोमीटर लंबा होगा। बता दें कि दक्षिण मुंबई के कफ परेड से गोरेगांव के आरे जेवीएलआर तक चलने वाली 33.5 किलोमीटर लंबी एक्वा लाइन (मेट्रो लाइन 3) पूरी तरह से अंडरग्राउंड है। इसके दो खंड- आरे जेवीएलआर से बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) और बीकेसी से आचार्य अत्रे चौक- पहले से चालू हैं। पीएम मोदी इसके अगले चरण का उद्घाटन करेंगे, जो आचार्य अत्रे चौक को कफ परेड से जोड़ेगा।
Home / Uncategorized / अंडरग्राउंड मेट्रो, एयरपोर्ट की सौगात… ब्रिटिश पीएम से मुलाकात में नीरव-माल्या पर बात! 2 दिन के मुंबई दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website